Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही,लाखो रूपयो की शराब एवं 01 डंफर वाहन जप्त,कुंडेश्वर टाइम्स के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट

जिले के पुलिस कप्तान की निगरानी में हुई कार्यवाही


रिजवान खान@ आलीराजपुर।
आलीराजपुर जिले के पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक 25.02.2022 को आलीराजपुर जिले के थाना सोण्‍डवा क्षेत्रान्‍तर्गत अवैध रूप से बडी मात्रा में शराब परिवहन की सूचना प्राप्‍त होनें पर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में अवैध शराब की धरपकड हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर के नेतृत्‍व में उनके अधीनस्‍थ सोण्‍डवा थानें से पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब की धरपकड हेतु घेराबन्‍दी की गई। सोण्डवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेहलगांव रोड पर एक डम्‍फर दिखा, जिसका पीछा पुलिस टीम के द्वारा लगातार करने में पर डम्‍फर को पकडनें में सफलता प्राप्‍त हुई।
सोण्‍डवा पुलिस टीम के द्वारा डम्‍फर की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से 190 पेटी 2280 बल्‍क लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 4 लाख 18 हजार रूपये की अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी। पुलिस के द्वारा 190 पेटी शराब एवं 30 लाख रू0 कीमती डम्‍फर वाहन जप्‍त कर थाना सोण्‍डवा में अपराध क्रमांक 67/2022, धारा 34-2, 46 आबकारी एक्‍ट का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। उक्‍त अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर व इनके अधीनस्‍थत टीम के सदस्‍यों में थाना प्रभारी सोण्‍डवा निरीक्षक शेरसिंह बघेल, उनि सुनिल रंधे, प्रआर आरामसिंह, प्रआर पप्‍पू डामोर, प्रआर सुदीप, आर दिनेश, आर राकेश, आर रविन्‍द्र, आर वीरेन्‍द्र, आर चालक वाजीद एवं मआर लीला का सराहनीय योगदान रहा है, जिनको पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा पुरस्‍कृत करनें की घोषणा की है।


अवैध शराब के विरू़द्ध छेड़ा गया है अभियान-एसपी सिंह

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि अलीराजपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अभियान छेडा हुआ है तथा लगातार बडी कार्यवारियॉं की जा रही है। सोण्‍डवा में जप्‍त उक्‍त शराब के संबंध में अवैध शराब के स्‍त्रोंत की जांच की जा जारी है तथा अवैध शराब के विरूद्ध आगे भी इसी प्रकार से कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »