Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आस्था या मां का चमत्कार जबलपुर में पेड़ से निकली पानी की फुहार: लोगों ने चमत्कार मान बोतलों में भरा पानी

जबलपुर(Kundeshwartimes) जबलपुर के एक गांव में पेड़ से अचानक पानी की फुहार निकलने लगी। जैसे ही यह खबर स्थानीय गांव के लोगों तक पहुंची। लोग पानी की बोतल लेकर पेड़ से निकल रहे पानी को लेने पहुंचे। धीरे-धीरे सड़क किनारे भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसके बाद लोग इसे आस्था से जोड़ कर देखने लगे और नवरात्रि में मां का चमत्कार बताने लगे। घटना दोपहर करीब 2 से 3 बजे की है। यहां जबलपुर के ग्राम झगरा में एक पेड़ से अचानक पानी की फुहार निकलने लगी। इसे देखने के लिए सड़क से गुजरने वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई और गांव के स्थानीय लोग इस घटना को आस्था से जोड़ कर देखने लगे। स्थानीय नागरिक जितेंद्र पटेल ने बताया जबलपुर से दमोह जाने वाले स्टेट हाइवे रोड के किनारे ग्राम झगरा में अर्जुन का बहुत पुराना पेड़ है। इसके पास गांव के कुछ लोग नवरात्रि की नवमीं को निकलने वाले जवारे के लिए साफ-सफाई कर रहे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने देखा की पेड़ से पानी निकल रहा है। इस बात की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ इस घटना को देखने के लिए जमा होने लगी। रोड से निकलने वाले राहगीर भी रुककर इस घटना को देखने लगे। स्थानीय लोगों ने इसे नवरात्र में माता का चमत्कार बताया और पेड़ से निकलने वाले पानी को बोतलों में भरकर ले जाने लगे। वहीं कुछ लोगों ने कहा की इस तरह की घटना कुछ वर्षों पूर्व भी हो चुकी है। इस तरह की घटना पर जबलपुर के जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि पेड़ के नीचे वाटर लेवल बहुत ही अच्छा होने की वजह से इस तरह पेड़ से पानी निकल सकता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »