Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

इंडिया’ नाम रख लेने से कोई देश का हितेषी नहीं हो जाता, प्रहलाद पटेल का विपक्ष पर अटैक,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

जबलपुर/दमोह(kundeshwartimes)-  केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने आरोप लगाया है कि बीते 5 साल में विपक्ष की वजह से देश का नुकसान हुआ है. विपक्ष सदन को नहीं चलने देना चाहता है. 26 दलों के मोर्चे को इंडिया नाम देने पर भी उन्होंने आपत्ति दर्ज की है. उनका कहना है कि ”इंडिया नाम रख लेने से कोई देश का हितेषी हो जाएगा ऐसा नहीं माना जा सकता.” प्रहलाद पटेल का कहना है कि ”मणिपुर छत्तीसगढ़ राजस्थान और बिहार में महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए.”

विपक्ष सार्थक बहस नहीं करता:प्रहलाद पटेल का कहना है कि “बीते 5 सालों से विपक्ष ने संसद में एक भी सार्थक बहस नहीं की है. यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. विपक्ष को देश के मुद्दों पर सार्थक बहस करनी चाहिए.” उनका कहना है कि ”जब भी सदन में सार्थक बहस होती है विपक्ष कोई ऐसा मुद्दा लाता है जिसमें हंगामा होता है और बहस नहीं हो पाती, इससे न केवल लोकतंत्र का नुकसान है बल्कि आम जनता के पैसे की भी हानि होती है.”
महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए:प्रहलाद पटेल ने कहा कि ”इस बार विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है. उम्मीद है कि इस बार सदन में अच्छी बहस होगी. देश हित से जुड़े हुए गंभीर मुद्दों पर सदन में चर्चा होगी. खास तौर पर मणिपुर के हालात पर सदन में चर्चा होने की संभावना है. मणिपुर के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार और राजस्थान में भी महिलाओं के उत्पीड़न के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए.” कांग्रेस सहित 26 दलों ने अपने नए गठबंधन को इंडिया नाम दिया है इस पर आपत्ति जताते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि ”इंडिया नाम का दुरुपयोग सबसे पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ने किया था और इंडियन नेशनल कांग्रेस भी उसी का शॉक अब्जॉर्बर है और इंडियन के नाम से तो इंडियन हिज्बुल मुजाहिदीन भी है. इसलिए केवल नाम रख लेने से कोई देश का हितेषी हो जाएगा, ऐसा नहीं माना जा सकता.”

अपने कैरियर में इतना दिशाहीन विपक्ष नहीं देखा
मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद पटेल वर्तमान लोकसभा में सदस्य हैं और अब तक 5 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. वे 1989 से लगातार अलग-अलग लोकसभा में सदस्य रहे हैं. वर्तमान में प्रहलाद पटेल केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण और जल संसाधन राज्य मंत्री हैं. अपने लंबे राजनीतिक कैरियर का हवाला देते हुए प्रहलाद पटेल का कहना है कि ”उनके लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी इतना दिशाहीन विपक्ष नहीं देखा.” उनका आरोप है कि ”वर्तमान में विपक्ष की एकमात्र रणनीति है कि किसी तरह से सत्ता हासिल की जाए. इसके लिए वे सब फर्जी आवरण ओढ़ कर एक साथ इकट्ठे हुए हैं. विपक्ष के पास मोदी सरकार से लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »