Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

इंदौर में 15 हजार बाक्सों मे मिला पटाखों का जखीरा, कबाड़ की आड़ में चल रही थी गोदाम जांच टीम की रेड मे हुआ खुलासा

इंदौर(kundeshwartimes)- पुलिस और प्रशासन की टीम ने रहवासी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। मेडिकैप्स कॉलेज के पीछे एक गोदाम पर दबिश दी तो वहां 15 हजार से ज्यादा बड़े कार्टून में पटाखे रखे मिले।

एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि सतनाम फायर वर्क के संचालक रमेश माखीजा और उसके साथी नरेश ने लोहे के एंगल व भंगार के सामान की आड़ में पटाखे छिपा रखे थे।

टीम ने एक दिन पहले मंगलवार को भी दबिश दी थी। तब एक गोदाम से कार व कुछ बक्सों में पटाखे जब्त किए थे। बुधवार को रिहायशी इलाकों में जांच की तो बड़ा गोदाम नजर आया। दो जवानों को छत से भेजा और ताले तोड़े तो भारी मात्रा में पटाखे मिले। गोदाम सिल कर एक टुकडी निगरानी के लिए तैनात की है। देर रात तक पटाखों की गिनती जारी थी। बाद में इन्हें सिमरोल स्थित गोदाम में शिफ्ट करवाएंगे।

प्रशासन ने दो दिन में 23 गोडाउन, फैक्ट्री व दुकानों को सील किया है। कार्रवाई के दौरान कहीं वेल्डिंग की दुकान की आड़ में पटाखे रखे जा रहे थे तो कहीं भंडारण की अनुमति के बावजूद पटाखों का निर्माण हो रहा था। मंगलवार को 5 जगह और बुधवार को 18 पटाखा दुकानों/ फैक्ट्री/गोदामों पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए 10 टीमें बनाई हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »