Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

इतिहास के अभाव में राष्ट्र का वर्तमान और भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता-रामलखन

चाकघाट। इतिहास अतीत का वह स्वर्णिम अध्याय है, जिसके अभाव में किसी भी राष्ट्र का वर्तमान और भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। आशय का विचार व्यक्त करते हुए महाकौशल प्रांत के अखिल भारतीय हिंदी महासभा के नवनियुक्त इतिहास सलाहकार प्रमुख रामलखन गुप्त ने कहा है कि साहित्य वही अजर अमर हुआ है जिसमें इतिहास का आधार रहा है।महाभारत, रामचरितमानस,रामायण, श्री मद् भागवत् आदि अनेक ग्रंथ इसलिए लोकप्रिय एवं सर्वमान्य हुए क्योंकि इसमें ऐतिहासिक घटनाओं को लेकर भविष्य की रूपरेखा एवं वर्तमान की लोकप्रिय जीवन पद्धति पर प्रकाश डाला गया है। श्री गुप्त ने कहा है कि भारत देश में इतिहास का माननीव एवं उदार दृष्टिकोण समूचे विश्व को मार्गदर्शन देने की क्षमता रखता है। इतिहास अतीत के एक निश्चित कालखण्ड और एक निश्चित स्थान की घटना को
ही प्राय: केन्द्रबिन्दु मानती है। जो इतिहास का महत्वपूर्ण अंग होता है। अतीत के कालखण्ड और उस स्थान के वैभव को वर्तमान पीढ़ी तक पहुँचाने का काम केवल साहित्यकार ही कर सकता है। साहित्य इतिहास के अनछुए पहलू को भी प्रकट करने का काम करता है, जो मानवता, पराक्रम, शौर्य और स्वाभिमान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। साहित्य में यदि इतिहास का समावेश न हो तो भारत की गौरव गरिमा प्रदर्शित करने में साहित्य अक्षम हो जाता है। इसलिए इतिहास को समझने के लिए साहित्य सृजन की निरंतरत जरूरत है। हमारे अतीत के वैभव को जन जन तक पहुँचाने में साहित्य ही एकमात्र सार्थक साधन है।अखिल भारतीय हिंदी महासभा के द्वारा महाकौशल प्रांत के इतिहास सलाहकार प्रमुख बना्ये जाने पर रामलखन गुप्त ने अपने समस्त शुभचिंतकों,संगठन से जुड़े समस्त पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों का आभार प्रगट किया है।
(राम लखन गुप्त)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »