Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ई.एस.आई.सी. के फायदे जान कर चकित रह गये कांट्रेक्टर्स और आउटसोर्स कर्मी एम.पी. ट्रांस्को में आयोजित हुई जागरूकता कार्यशाला

जबलपुर(kundeshwartimes) कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई.एस.आई.सी.) के लाभकारी प्रावधानों से कांट्रेक्टर्स और आउटसोर्स कर्मियों को अवगत कराने एम.पी. ट्रांस्को में एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके प्रावधानों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांट्रेक्टर्स और उनके कर्मियों ने कार्यशाला में विषय को गंभीरता से समझकर अपनी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं से संबंधित प्रश्न भी किये। अधिकांश यह जानकर चकित रह गये कि शासन की इस योजना में इतने ज्यादा लाभकारी प्रावधान भी है।

पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा अभियान:एम डी इंजी सुनील तिवारी

आजादी के अमृत महोत्सव पर एम.पी. ट्रांस्को के मानव संसाधन विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित इस अनोखी जागरूकता कार्यशाला को संबोधित करते हुये एम.पी. ट्रांस्को के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि एम.पी. ट्रांस्को कांट्रेक्टर्स और आउटसोर्स कर्मियों के हितों की रक्षा के लिये सदैव सजग है, इसलिये कंपनी में अब इस तरह की कार्यशालाओं को आयोजित करने की परंपरा प्रारंभ की जा रही है, उन्होने कहा कि शासन की किसी योजना के बारे में इस तरह की कार्यशाला में संबंधित विस्तारपूर्वक बताना भी नवाचार है क्योंकि प्रमुख नियोजक और योजना से संबंधित उच्च प्रबंधन का एक मंच पर एकत्रित होने के बिरले अवसर ही होते है। उन्होने कहा कि इस योजना के लाभकारी प्रावधानों से एम.पी. ट्रांस्को के सभी संबंधितों को एक कार्य योजना के तहत अवगत कराया जायेगा।

शंकाओं और जिज्ञासाओं का किया समाधान भोपाल के ज्वाइंट डायरेक्टर झा ने

इस कार्यशाला में ई.एस.आई.सी. भोपाल के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री के.सी. झा और जबलपुर शाखा के प्रमुख श्री योगेन्द्र सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, जिन्होने इस योजना के बारे में बारीक जानकारियां साझा की। साथ ही 100 से अधिक बाह्य सेवा प्रदाता एजेंसी के प्रतिनिधियों तथा कर्मियों की जिज्ञासाओं व शंकाओं का संतोषजनक समाधान भी किया।

कार्यशाला के संयोजक एम.पी. ट्रांस्को के मुख्य अभियंता श्री आर.के. खंडेलवाल थे। कार्यशाला का संचालन कार्यपालन अभियंता श्रीमति अंजनी पांडे व श्री अमित महरोलिया ने किया। इस कार्यशाला में मुख्यालय स्थित विभागाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »