Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

उप पंजीयक कार्यालय देवसर में सामने आया एक सनसनीखेज खुलासा,प्राइवेट ऑपरेटर कर रहा जमीन रजिस्ट्री का कार्य,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर(kundeshwartimes)– सिंगरौली जिले के देवसर तहसील अंतर्गत उप पंजीयक कार्यालय में इन दिनों एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, उप पंजीयक कार्यालय देवसर में अजय मिश्रा नाम का एक प्राइवेट ऑपरेटर जमीन की रजिस्ट्री का कार्य कर रहा है, यही नहीं ऑपरेटर का मानदेय उप पंजीयक गंगाराम पांडे स्वयं अपनी जेब से दे रहे हैं, जी हां यह हम नहीं कह रहे बल्कि उप पंजीयक गंगाराम पांडे ने खुद यह बात कही है कि उन्होंने बताया की अजय मिश्रा की नियुक्ति नहीं हुई है ऑपरेटर का मानदेय मैं स्वयं देता हूं अब ज़रा सोचिए कि क्या यह संभव है कि कोई अधिकारी किसी कर्मचारी को अपने जेब से मानदेय देते होंगे,उप पंजीयक देवसर यदि ऐसा कर रहे हैं तो निश्चित रूप से बहुत ही महान अधिकारी हैं लेकिन इस पुण्य कार्य पर भरोसा करना शायद संभव नहीं है, सच्चाई यह है कि ऑपरेटर का मानदेय जमीन रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता एवं विक्रेताओं से वसूला जाता है ऐसे में अपने आप प्रतीत होता है कि निश्चित रूप से जमीन की रजिस्ट्री में भारी-भरकम कमीशन लिया जा रहा है फिर फिलहाल इस तरह का सनसनीखेज खुलासा सामने आने के बाद यह देखना होगा कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस मसले पर क्या एक्शन लेते हैं।

लंबे समय से प्राइवेट ऑपरेटर कर रहा कार्य

बताते हैं कि प्राइवेट ऑपरेटर अजय मिश्रा उप पंजीयक कार्यालय देवसर में पिछले लंबे अरसे से कार्य कर रहा है सरकारी कार्य प्राइवेट कर्मचारी के जिम्मे हो रहे हैं, यही नहीं उप पंजीयक की अनुपस्थिति में दफ्तर की जिम्मेदारी उसी प्राइवेट कर्मचारी के जिम्मे होते हैं मतलब इतना महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विभाग किसी प्राइवेट कर्मचारी के भरोसे चल रहा है

तो उप पंजीयक प्राइवेट ऑपरेटर को अपनी जेब से दे रहे मानदेय

उप पंजीयक कार्यालय देवसर में प्राइवेट कर्मचारी से काम लेने के बाद यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर प्राइवेट कर्मचारी का मानदेय कहां से प्राप्त होता है सरकार से तो मिलता नहीं होगा ऐसी स्थिति में उप पंजीयक से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अपनी जेब से ऑपरेटर को मानदेय देता हूं, फिलहाल यह मामला निश्चित रूप से जांच का विषय है और यदि प्राइवेट कर्मचारी को उप पंजीयक गंगाराम पांडे स्वयं अपनी जेब से मानदेय दे रहे हैं तो निश्चित रूप से उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए सम्मानित करना चाहिए और यदि अपनी जेब से मानदेय नहीं दे रहे हैं तो फिर ऑपरेटर का मानदेय कहां से आ रहा है यह निश्चित रूप से जांच का विषय है क्योंकि यह भी हो सकता है कि ऑपरेटर का मानदेय जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले काश्तकारों से वसूला जा रहा है यदि ऐसा हो रहा है तो निश्चित रूप से क्षेत्र वासियों के साथ घोर अन्याय हैं

इनका कहना है

यह मामला आप के माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है इस संबंध में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी
अभिषेक सिंह बघेल
जिला पंजीयक सिंगरौली

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »