Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

उप पंजीयक कार्यालय देवसर में अंधेर नगरी चौपट राजा,उप पंजीयक की अनुपस्थिति में जारी है जमीन की रजिस्ट्री,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर(kundeshwartimes)- देवसर तहसील के उप पंजीयक कार्यालय में इन दिनों अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है इस दफ्तर में मनमानी की सारी हदें पार कर दी गई है अब इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि जब उप पंजीयक अपने दफ्तर से बाहर होते हैं उस दौरान भी जमीन की रजिस्ट्री हो रही होती है अब आपको यह सुनकर आश्चर्य जरूर होगा लेकिन यह सत्य है कार्यालय में उप पंजीयक की कुर्सी भले ही खाली मिले लेकिन जमीन की रजिस्ट्री का कार्य बंद नहीं होता अब सवाल खड़ा होता है कि जमीन की रजिस्ट्री यानी जोखिम भरा एवं संवेदनशील कार्य, आज स्थिति यह निर्मित हो गई है कि जमीनी विवाद आए दिन देखने को मिलते हैं और जमीनी विवाद की नीव राजस्व विभाग में ही रखी जाती है, चाहे भले ही जमीन की रजिस्ट्री में ढेर सारे नियम व शर्तों का पालन करने का प्रावधान हो लेकिन देवसर में किसी भी नियम व शर्तों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है जरा गौर करिए की जमीन की रजिस्ट्री के समय क्रेता विक्रेता तथा गवाह को उप पंजीयक कार्यालय में एक साथ मौजूद होना होता है तथा जमीन के एवज में पैसे का लेनदेन उप पंजीयक के समक्ष ही होने का प्रावधान है लेकिन जब उप पंजीयक ही नहीं रहते और जमीन की रजिस्ट्री हो जाती है ऐसे में कैसे कहा जा सकता है कि पारदर्शिता रखी जा रही है तथा सभी नियमों व शर्तों का पालन होता होगा निश्चित रूप से मनमानी चल रही है ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उप पंजीयक कार्यालय में इन दिनों अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहानी चल रही है।

जांच में हो सकते हैं कई खुलासे

सूत्र बताते हैं कि जिस तरह से उप पंजीयक कार्यालय में सरेआम मनमानी चल रही है ऐसे में यदि विधिवत विभागीय जांच हो तो कई सनसनीखेज खुलासे सामने आ सकते हैं, जांच में यह जरूर देखना होगा कि जमीन की रजिस्ट्री कौन कर रहा है किन-किन नियम व शर्तों का पालन किया जा रहा है साथ ही अन्य जो प्रक्रिया रहती है सभी प्रक्रिया पूरी नियम के तहत की जाती है या नहीं यह सब जांच में जरूर सामने आएंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »