Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

उ.प्र. के अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर होगा ‘हरिगढ़’!, सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास; कैबिनेट की मंजूरी बाकी

नई दिल्ली(kundeshwartimes)-उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के प्रस्ताव को नगर निगम की बैठक में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को आगे शासन को भेजे जाने की तैयारी है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा-

कल बैठक में एक पार्षद संजय पंडित द्वारा एक प्रस्ताव अलीगढ़ को हरिगढ़ करने का रखा गया था। जिसको सर्वसम्मति से सभी पार्षदों ने पास करा दिया। अब इसे आगे शासन को जल्द ही भेजा जाएगा। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द शासन इसे संज्ञान में लेकर अलीगढ़ के नाम को हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरी करेगा।

केशव प्रसाद ने दिए थे नाम बदलने के संकेत

बता दें 21 अगस्त को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ जिले का दौरा किया किया था। उस दौरान ही उन्होंने अलीगढ़ का नाम बदलने के संकेत दे दिए थे। भाषण के दौरान उन्होंने जय श्री राम और कल्याण सिंह बाबू जी अमर रहें के नारे लगाए। इसी दौरान उन्होंने एक बार बोला कि अरे हरिगढ़ वालो, तेज आवाज में बोलो जय श्रीराम। इस पर सभा में मौजूद लोगों ने तेज आवाज में नारा बुलंद किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »