Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एक करोड़ 30 लाख की लागत से बसामन मामा पौराणिक मंदिर का होगा जीर्णोद्धार,रीवा से ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा 19 मई 2020. जिले में कोरोना संकट से लड़ने व उससे बचाव के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिले में विकासात्मक गतिविधियों को भी धीरे-धीरे संचालित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकासमण्डल संभाग रीवा द्वारा जिले के बसामन मामा पौराणिक मंदिर का एक करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से जीर्णोद्धार कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
जीर्णोद्धार के प्रथम चरण में 50 लाख रूपये की लागत से कराये जाने वाले कार्यों का गत दिवस सांसद जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल तथा सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि कोरोना के संकट के कारण आज समाज में निराशा जैसा माहौल बन गया है। इससे उबरने की जरूरत है। क्षेत्र में विकास के कार्य प्रारंभ होंगे तो निराशा के बादल छंटेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर कार्य शुरू कराना प्राथमिकता है। जिले में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी है कि रोजगार मूलक कार्य शुरू हों तथा यह श्रमिक भी इन कार्यों के साथ-साथ अन्य कोई कार्य करें जिससे निराशा का माहौल खत्म हो। पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बसामन मामा मंदिर के विकास से आस्था का सम्मान होगा। मंदिर के विकसित हो जाने से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी तथा इस क्षेत्र में बसामन मामा तीर्थ के साथ-साथ बसामन मामा गौवंश वन्य विहार व पुर्वाफाल भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगे। देव स्थलों के विकास से उस क्षेत्र का स्वयं ही विकास हो जाता है। सेमरिया से होकर रीवा तक की सड़क को भारतमाला योजना से जुड़ जाने पर इस क्षेत्र का और भी विकास हो सकेगा। उन्होंने रीवा जिले को देश का अग्रणी जिला बनाने का अपना संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी ने कहा कि जिले के हर क्षेत्र को विकसित करने का कार्य प्रारंभ हुआ है। बसामन मामा मंदिर में प्रारंभिक चरण में घाट निर्माण, मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, विद्युतीकरण के साथ ही रिटेरिंग वाल का भी निर्माण कराया जायेगा। सभी के सहयोग से सेमरिया क्षेत्र के विकास की उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उल्लेखनीय है कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट के एलएडी मद से स्थानीय क्षेत्र विकास निधि अन्तर्गत उपरोक्त कार्य की स्वीकृति दी गई है जिसमें मजदूरी दर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की वर्तमान में निर्धारित मजदूरी दर के निर्धारित दर के अनुसार होगी। इस कार्य को एक वर्ष में पूरा करा लिया जायेगा। इस अवसर पर उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड एनके वर्मा, सहायक यंत्री वीर सिंह, उप यंत्री हिमांशु वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, विवेक चौरसिया, संविदाकार विवेक दुबे, राजेश पाण्डेय सहित अरूणेन्द्र तिवारी, जयराम अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

अनिल पटेल सम्भागीय ब्यूरो रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »