Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एक लाख की हिरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार,बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली (kundeshwartimes)
बरगवां थाना के नवागत निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी ने आते ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध के रोकथाम के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए थे। जिसके परिणाम स्वरूप कल ही पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही में क्षेत्र से हिरोइन तस्कर को उसे समय गिरफ्तार किया, जब वह नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में था। पुलिस को उसके पास से एक लाख की हिरोइन बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कस्बा भ्रमण में लगे सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह को मुखबिर से सूचना लगी की एक व्यक्ति स्थानीय महिला की मदद से क्षेत्र में हीरोइन की तस्करी करने वाला है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। तत्पश्चात सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन व एसडीओपी कृष्णा कुमार पांडे के मार्गदर्शन में *निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी ने एक टीम गठित कर आरोपी की तस्दीक के लिए भेजा। पुलिस ने जहां ग्राम लोटनी बरहवा टोला में पहुंचकर गोरबी क्षेत्र के ग्राम नोढीया निवासी आकाश कुमार साहू उर्फ बहत्तर साहू को हिरोइन की पुड़िया के साथ धर दबोचा। पुलिस द्वारा आकाश के पास से एक लाख कीमत की कुल 6.69 ग्राम हिरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद आरोपी आकाश साहू को अपराध क्रमांक 75/24 धारा 8, 21, 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, पंकज सिंह, प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा, अमजद खान व महिला आरक्षक रामकली पनिका की अहम भूमिका रही

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »