Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद,एटा (उत्तर प्रदेश) से कुंवर नीरज राठौर की रिर्पोट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 05.04.2020 को थाना नयागांव पर पंजीकृत मुकदमे में हत्या की घटना में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटना:- दिनांक 05.04.2020 को वादी श्री महेंद्र पुत्र श्री सिद्धार्थ सिंह निवासी ग्राम कलवारिया सराय अगहत थाना नयागांव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 05.04.2020 को गांव के ही मोहित के साथ मेरे भाई जितेंद्र का विवाद हो गया जिसमें मोहित ने मेरे भाई जितेन्द्र के चाकू मार दिया जिसे हम अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना नयागांव पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.04.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी को संकिसा चौराहा फर्रुखाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया है, साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता

1- मोहित पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम कलवारिया सराय अगहत थाना नयागांव एटा।

बरामदगी

1- घटना में प्रयुक्त एक चाकू

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्रपाल सिंह
2- उपनिरीक्षक भवानीशंकर शर्मा
3- आरक्षी मधुसूदन
4- आरक्षी शिवम
5- आरक्षी हेमन्त

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »