Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एनओसी देने के एवज में सहकारिता विभाग का निरीक्षक मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने धर दबोचा रंगे हाथ

इंदौर(kundeshwartimes)- लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त ने एक सहकारिता निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सहकारिता निरीक्षक की शिकायत लोकायुक्त को मिल रही थी. निरीक्षक की ओर से एनओसी प्रदान करने के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने उसे धर दबोचा. इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.इंदौर लोकायुक्त को पिछले दिनों फरियादी कुशाग्र शर्मा ने शिकायत की थी कि उन्होंने विश्वास गृह निर्माण समिति में महेश राजपूत से एक प्लाट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री के लिए उन्हें एनओसी की आवश्यकता थी, लेकिन एनओसी प्रदान करने के लिए विश्वास गृह निर्माण समिति के सहकारिता निरीक्षक प्रवीण जैन द्वारा डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी. इस दौरान फरियादी ने वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क किया लेकिन उसके बाद भी किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई. उसके बाद कुशाग्र ने रिश्वत की मांग करने वाले सहकारिता निरीक्षक प्रवीण जैन की शिकायत लोकायुक्त को की.

निरीक्षक की संपत्ति के बारे में होंगे खुलासे

इसके बाद लोकायुक्त ने प्लानिंग करके कुशाग्र को 50,000 हजार रुपये की रिश्वत देने के लिए सहकारिता विभाग भेजा. जैसे ही निरीक्षक प्रवीण जैन ने रिश्वत के रूप में 50,000 लिए रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने निरीक्षक को पकड़ लिया. वहीं इस पूरे ही मामले में अब निरीक्षक की संपत्ति के साथ ही कई तरह से जांच पड़ताल की जा रही है. लोकायुक्त के डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि पूरे ही मामले में आने वाले दिनों में कई और खुलासे निरीक्षक की संपत्ति के बारे में किये जा सकते हैं.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »