Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एनसीएल की परियोजनाओं में सीकेडी माफियायों का आतंक जारी निगाही,अमलोरी तथा जयंत खदान में सबसे ज्यादा हो रही चोरियां,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

पुलिस तथा एनसीएल की सुरक्षा एजेंसियां नाकाम या दे रही संरक्षण ?

सिंगरौली(kundeshwartimes) एनसीएल की परियोजनाओं में इन दिनों सीकेडी माफियाओं का आतंक जारी है,लगातार कोयला कबाड़ तथा डीजल की चोरी की जा रही है,बताया जाता है की सीकेडी माफिया निगाही अमलोरी तथा जयंत खदान में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं,कबाड़ के नाम पर बहुमूल्य पार्ट्स एवं डीजल की चोरी भारी मात्रा में की जा रही है एनसीएल को आए दिन लाखों रुपए का नुकसान पहुंच रहा है,स्थानीय पुलिस इन माफियाओं को कभी कभी पकड़ती जरूर है लेकिन जिस तरह से इन कबाड़ चोरों के कारोबार पर अंकुश नहीं लग रहा है ऐसे में माना जा रहा है पुलिस इन कबाड़ चोरों को पकड़ने की सिर्फ औपचारिक खाना पूर्ति करती है ऐसे में अपने आप यह साबित हो रहा है कि या तो पुलिस सीकेडी माफियाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है या फिर पुलिस इनको सारंक्षण प्रदान कर रही है

इन परियोजनाओं में सबसे ज्यादा चोरी

बताया जाता है वैसे तो एनसीएल की सभी परियोजनाओं में सीकेडी माफिया सक्रिय हैं लेकिन सबसे ज्यादा चोरी निगाही अमलोरी तथा जयंत खदान में हो रही है,करीब आधा दर्जन बड़े नामचीन सीकेडी माफिया इन खदानों को खोखला करने में तुले हुए हैं,सूत्र बताते हैं कि यूपी के अंबेडकर नगर,शक्ति नगर,तथा खड़िया के तीन चार माफिया इन खदानों में चोरी करवाते हैं तथा कुछ अन्य कबाड़ माफिया खदान के आसपास ही डेरा जमाए हुए हैं,बताया जाता है कि यूपी प्रांत के कुछ माफिया पिछले लंबे अर्से से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं

एनसीएल की हो रही भारी क्षति

सूत्रों की माने तो ये कबाड़ माफिया नियमित चोरी करवाते हैं,कबाड़ के नाम पर एनसीएल खदानों के कीमती सामान के अलावा भारी मात्रा में डीजल की चोरी आए दिन होती है बताया जाता है कि लाखों की चोरी हर रोज होती है

पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका संदिग्ध

एनसीएल की खदानों में लगातार हो रही चोरी पर अंकुश ना लगने से नवानगर तथा जयंत पुलिस के अलावा एनसीएल की सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं,माना जा रहा है कि खदान से चोरी का सामान पुलिस को चकमा देकर पार करना संभव नहीं है,क्योंकि नवानगर थाना तथा जयंत चौकी के बीच ज्यादा दूरी भी नहीं है और खदान से चोरी करने के बाद अंबेडकर नगर सहित उक्त एरिए के आसपास सामान पहुंचने के लिए जयंत चौकी के सामने से ही गुजरना पड़ेगा,इसके अलावा अन्य कोई रास्ता भी नहीं है वही नवानगर थाना तो निगाही खदान के पास ही है,ऐसे में नवानगर पुलिस की नजर बचाकर चोरी का सामान पार करना मुमकिन नहीं है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »