Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एमबीबीएस की परीक्षा में नकल करते पकड़ा, अब एक साल तक कोई परीक्षा नहीं दे पाएंगे इंदौर के चार विद्यार्थी

इंदौर(kundeshwartimes) – परीक्षा में नकल करते पकड़े गए छात्रों के खिलाफ मध्य प्रदेश चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (एमपीएमएसयू) जबलपुर ने कड़ी कार्रवाई की है एमपीएमएसयू ने चार नकलची विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की किसी भी परीक्षा से एक साल के लिए बाहर कर दिया है। चारों छात्र इंदौर के हैं।

फरवरी 2023 में आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए एमजीएम मेडिकल कालेज के तीन और श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के एक विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एमपीएमएसयू ने छात्रों के खिलाफ आदेश जारी किया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि छात्रों को चेतावनी देने के लिए यह कार्रवाई की गई है कि नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन छात्रों को परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने आंतरिक जांच की थी और रिपोर्ट के आधार पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

इन छात्रों पर हुई कार्रवाई

बता दें कि 20 फरवरी को हुए स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान के पहले पेपर में एमबीबीएस के विद्यार्थी प्रवीण पावक, फरवरी में हुए सर्जरी के पहले पेपर में भूमेश राज नकल करते पकड़े गए थे। इसी प्रकार 16 फरवरी को हुए पैथोलाजी के दूसरे पेपर में एमबीबीएस के अजय कुमार और एमबीबीएस दूसरे साल की छात्रा प्रीति पेपर के दौरान नकल करती पाई गई थी।

शौचालय के बाहर भी तैनात रहते हैं सुरक्षाकर्मी

परीक्षाओं में आ रही नकल की शिकायतों को लेकर एमजीएम मेडिकल कालेज में फरवरी माह में हुई परीक्षा में शौचालयों के बाहर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, ताकि नकल को रोका जा सके। वहीं, परीक्षा कक्ष में जाने वाले सभी विद्यार्थियों की भी जांच की जाती है। फिर भी कई विद्यार्थी नकल सामग्री लेकर अंदर चले जाते हैं। इसके पहले आयोजित हुई परीक्षा में भी कुछ विद्यार्थी नकल करते पाए गए थे। इसी के चलते वर्तमान में चल रही परीक्षाओं में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »