Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एलओसी पर युद्ध विराम तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, सेना ने पाकिस्तानी बंकरों को किया तहस नहस, पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद से ही पाकिस्तान बेचैन है. एक ओर जहां भारत के एक्शन ने जम्मू कश्मीर में आतंक की कब्र खोद दी है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान आतंकियों की नई खेप की घुसपैठ कराने में सफल नहीं हो पा रहा है.

पाकिस्तान की ओर से बौखलाहट में हो रही फायरिंग

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की दहशतगर्दी की दुकान पर ताला लगना तय हो चुका है. इसीलिए बौखलाहट में वो सीज फायर उल्लंघन कर रहा है. दीवाली से पहले पाकिस्तान ने पुंछ, केरन, नौगाम, उरी और गुरेज समेत कई जगहों पर गोलियां बरसाईं तो भारत ने भी अपना जवाब देने में देर नहीं की.

भारत ने पाकिस्तान के सामने जताया विरोध

पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे वाली गोलीबारी पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर अपनी कड़ी आपत्ति भी जाहिर की.

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 8 सैनिक ढेर
विदेश मंत्रालय में अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान की ओर से त्योहारों के समय नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी करके शांति भंग किया जाना और हिंसा भड़काना निंदनीय है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान की इस कायराना हरकत में सुरक्षा बल के 5 जवान शहीद हुए हैं जबकि 4 नागरिकों की भी मौत हुई है. वहीं 19 लोग घायल हुए हैं.भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 8 सैनिकों की मौत हुई है.

पाकिस्तान ने एलओसी पर 3186 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया

ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह की गुस्ताखी की हो. राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिए गए जवाब के मुताबिक पाकिस्तान ने एलओसी पर 1 जनवरी से लेकर 7 सितंबर तक ही 3186 बार सीज़फायर का उल्लंघन किया. जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जनवरी से लेकर 31 अगस्त 2020 तक 242 पर पाकिस्तान ने फायरिंग की. ये सिलसिला त्योहारों के समय भी जारी है.

भारत की बमवर्षा से सहम गया पाकिस्तान

पाकिस्तान दुनिया का इकलौता देश है जो बार-बार पिटकर भी अपनी हरकतें दोहराता रहता है. लेकिन दिवाली से पहले पाकिस्तान ने जो गलती की है उसकी उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. पाकिस्तान पर भारत की बम वर्षा ने उसे ये संदेश फिर से दिया कि उसकी हिमाकत का अंजाम बुरा होगा ।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »