Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एसडीएम के साथ हुई अभद्रता से हड़ताल पर गए अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा, दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह। पिछले दिनों छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेताओं द्वारा एसडीएम सीपी पटैल के चेहरे पर कालिख पोतने की घटना से प्रदेश के डिप्टी कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी संगठनों एवं राजस्व अधिकारियों में जमकर आक्रोश बना हुआ है। वही इनके समर्थन में प्रदेश के तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के संगठन भी खुलकर सामने आ गए हैं तथा सभी के द्वारा घटना की निंदा करते हुए इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने शासन स्तर पर सख्त कदम उठाए जाने की मांग की जा रही है। उपरोक्त घटना के विरोध में सोमवार को डिप्टी कलेक्टर एसोसिएशन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी संगठन काम बंद हड़ताल पर रहे तथा इनके द्वारा जिला मुख्यालय पर ज्ञापन पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति और विरोध दर्ज कराया।

इसी कड़ी में दमोह जिला मुख्यालय पर अपर कलेक्टर आनंद कोपरिया के नेतृत्व में कलेक्टर तरुण राठी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें छिंदवाड़ा में घटित वारदात को लेकर चिंता जताते हुए अन्य किसी स्थान पर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु शासन स्तर पर कठोर नियम कानून बनाने की अपेक्षा की गई।

ज्ञापन अवसर पर एडीएम आनंद कोपरिया, हटा एसडीएम राकेश मरकाम, दमोह एसडीएम गगन बिसेन, पथरिया एसडीएम अदीति यादव, तेंदूखेड़ा एसडीएम तेंदूखेड़ा भारती मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी, तहसीलदार बबीता राठौर सहित अन्य तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा एसडीएम सीपी पटेल पूर्व में दमोह जिले में पदस्थ रह चुके हैं। बेहतर कार्यप्रणाली के कारण उनकी पहचान लोकप्रिय अधिकारी के रूप में रही है। ऐसे में उनके साथ घटित वारदात से स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों के अलावा दमोह वासी और उनकी कार्यशैली से परिचित लोगों में भी आक्रोश नाराजगी देखी गई है। सभी के द्वारा उपरोक्त घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। कुंडेश्वर टाइम्स परिवार भी छिंदवाड़ा के कांग्रेसियों की उपरोक्त कायराना कृत्य की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग का समर्थन करता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »