Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कचरे के ढेर में हुई डिलिवरी,महिला को भर्ती ना कर चेकअप के लिए भेजा,सतना जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही

सतना(kundeshwartimes)- जिला अस्पताल का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक प्रसूता ने कचरे के ढेर में नवजात शिशु को जन्म दिया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों की पोल खुल गई. विडियो सामने आते ही जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

प्रसव पीड़ा को किया नजरअंदाज

एक तरफ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इन दावों की जमीन हकीकत की कुछ और ही बयां कर रही हैं. हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के सतना जिला चिकित्सालय की, जहां प्रसव पीड़ित महिला का एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल शनिवार की सुबह सतना शहर के जवाहर नगर गली नंबर 5 की निवासी रोशनी कुशवाहा पति नीरज कुशवाहा प्रसव पीड़ा होने पर सतना जिला चिकित्सालय तकरीबन 11:00 बजे पहुंची, जैसे ही अस्पताल के अंदर पहुंची तब लेबर पेन होने पर डॉक्टर को दिखाया, इसके बाद वह डिलीवरी वॉर्ड में पहुंच गई. इस दौरान डिलीवरी वॉर्ड में मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ नर्स ने महिला के प्रसव पीड़ा को नजरअंदाज करते हुए उसे यूरिन टेस्ट के लिए अस्पताल से बाहर की ओर लौटा दिया.जैसे ही महिला बाहर जा रही थी, तभी गायनिक ओपीडी के पास बने कलेक्शन सेंटर के सामने पहुंची प्रसूता की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उसने कचरे के ढेर पर नवजात शिशु को जन्म दिया. इसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने अस्पताल के स्टाफ को सूचना दी, तब अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और नवजात शिशु का नाड़ा काटकर प्रसूता को अस्पताल के अंदर उपचार के लिए ले जाया गया।

डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ नोटिस जारी

प्रसूता का कचरे के ढेर में नवजात शिशु को जन्म देने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. हालांकि प्रसूता और नवजात शिशु दोनों स्वास्थ्य है, वहीं एक बड़ी घटना होने से टल गई, लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टर स्टाफ की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है. अक्सर जिला अस्पताल के डिलीवरी वॉर्ड में ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन बैठे हुए हैं. वहीं इस मामले पर अब मीडिया की दखल के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एल के तिवारी ने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की बात कही है और उन्होंने इस बात को कुछ स्वीकार किया है कि यह एक बड़ी लापरवाही है और इसमें कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »