Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कटरा में कोरोना पॉजिटिव के मिलते ही प्रशासनिक अमला मुस्तैद, 21 दिन के लिए कटरा बाजार सील,कुंण्डेश्वर टाइम्स प्रबंध सम्पादक शिवरतन नामदेव की रिर्पोट

जनजीवन होगा अस्त-व्यस्त,पेयजल संकट एक बड़ी समस्या।


कटरा-। त्यौंथर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कटरा में कोरोना पॉजिटिव के मिलने से प्रशासनिक अमला मुस्तैद हो गया है, 26 मई को जैसे ही पॉजिटिव रिपोर्ट आई तत्काल ही कटरा बाजार में पुलिस बल तैनात हो गया और 27 मई को सुबह एसडीएम तथा नायब तहसीलदार एवं स्वास्थ्य विभाग व पी डब्ल्यू डी के कर्मचारी कटरा पहुंचकर कटरा के सभी पहुंच मार्गों को सील कर दिया है, बताया गया है कि कटरा बाजार 21 दिन तक सील रहेगा, ज्ञात हो कि कटरा में विगत दिनों दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने गए लोग लौट कर आए थे जिन्हें कटरा शासकीय स्कूल में क्वॉरेंटाइन करने के लिए लगभग 12 से 13 लोगों को रखा गया था, क्वॉरेंटाइन अवधि के 3 दिन पहले ही बबूल कचेर निवासी कटरा जो मुंबई से लौटकर आया था को बुखार और खांसी की शिकायत हुई थी जिसकी जानकारी सरपंच कटरा ने स्वास्थ्य विभाग को दिया था, सुबह 8:00 बजे स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद भी दिनभर विभाग लापरवाह बना रहा, जब सोशल मीडिया में खबर वायरल होने लगी तब कहीं जाकर 9:00 बजे रात को एंबुलेंस कटरा पहुंचकर मरीज को रीवा ले जाया गया, दूसरे दिन फिर से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई पहले सूचना दी गई कि रिपोर्ट नेगेटिव है, जिसके चलते बबूल कचेर के साथ में क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही पत्नी और बच्चे अपने घर आ गए थे, लेकिन कुछ घंटों के बाद ही सूचना आई कि रिपोर्ट पॉजिटिव है जिससे पूरे कटरा में हड़कंप मच गया, सरपंच कटरा आनन-फानन में घर आए सभी लोगों को दोबारा स्कूल में ले गए।लापरवाही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी की गई, लापरवाही आने वाले प्रवासियों ने भी किया देखने में आया है कि क्वॉरेंटाइन हो रहे सभी प्रवासी दिनभर बाजार में घूमते रहते थे दुकानों पर जाकर चाय नाश्ता करते थे, इस वैश्विक महामारी को मजाक बनाकर रख दिया था और उनकी लापरवाही के चलते पूर्ण कटरा क्षेत्र को समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जितने लोग बबूल कचेर के संपर्क में आए थे,सब को चिन्हित करके स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेट करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं एसडीएम त्यौंथर ने कहा है की क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा ना करें सभी लोग लॉकडाउन का पूर्ण पालन करें जीवन को सुरक्षित रखने के लिए कुछ परेशानियां लाजमी है । सरपंच कटरा के अनुसार अभी भी कुछ लोग बाहर से आ रहे हैं जो सीधे अपने घर में घुस रहे हैं क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखने के नाम पर गालियां बकते हैं पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को जबरन क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजा जाए। जिससे कि इस महामारी से गांव बचे रहें। 21 दिन के कटरा सील से लोगों को परेशानियां बहुत होगी सबसे ज्यादा समस्या पेयजल संकट है वर्तमान में विगत कुछ दिनों से जल प्रदाय योजना ठप है, जिसकी वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन को करना चाहिए साथ ही किराना,सब्जी, दूध, और दवाई के लिए समय निर्धारित किया जाए जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त ना हो , क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी यदि कुछ सरकारी सुविधा जैसे भोजन, चाय, नाश्ता की व्यवस्था कर दी जाती है, तो शायद लोग अच्छी तरह से लॉक डाउन का पालन कर सकते हैं।

शिवरतन नामदेव, प्रबंध सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »