Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कटरा में धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती, कुंडेश्वर टाइम्स प्रबंध सम्पादक शिवरतन नामदेव की रिपोर्ट

कटरा- संत शिरोमणि नामदेव जी के नाम से पूरे भारत में प्रसिद्ध सद्गुरु नामदेव जी की जयंती ग्राम कटरा में नामदेव समाज के लोग देवउठनी एकादशी 25/11/ 2020 को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है, संत शिरोमणि नामदेव जी का जन्म 26 अक्टूबर 1270 मे महाराष्ट्र के सतारा जिले में कृष्णा नदी के किनारे बसे नरसी बामणी नामक गांव में एक शिंपी समाज (जो छिपा दर्जी के नाम से जाने जाते हैं) हुआ था। इनके पिता का नाम दामा सेठ और माता का नाम गोड़ाई देवी था। इनके पिता कपड़े का कारोबार करते हुए विट्ठल भगवान के अनन्य भक्त थे, जिसका असर बालक नामदेव पर पड़ा और वे बालक नामदेव संत शिरोमणि नामदेव के नाम से पूरे भारत में मशहूर हुए संत नामदेव आजीवन तीर्थाटन करते और विट्ठल नाम का जाप करते,जन हितैषी अभंग कविता लिखते हुए 80 वर्ष की उम्र में परलोक गमन किए। सतगुरु नामदेव जी के कई अभंग गुरु ग्रंथ में सहेजे गए हैं, जिनका पाठ गुरुद्वारों में किया जाता है, किवदंती है कि बालक नामदेव बाल्य काल में ही साक्षात ईश्वर के दर्शन पाकर संत शिरोमणि नामदेव के नाम से प्रसिद्ध हो गए थे, विदित हो कि संत नामदेव जी का तारीख के हिसाब से जन्म 26 अक्टूबर को पड़ता है लेकिन उनकी जयंती देवउठनी एकादशी को ही मनाई जाती है जो इस वर्ष 25/11/ 2020 को पड़ रही है, सभी नामदेव समाज के लोगों से विनम्र अनुरोध है की 25 -11-2020 को
देवउठनी एकादशी को ग्राम कटरा नामदेव बस्ती में 11 बजे दिन पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »