Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कमिश्नर डॉ. भार्गव एवं कलेक्टर बसंत कुर्रे ने पर्यावरण दिवस पर किया पौध रोपण,रीवा से सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण की चिरंतन परंपरा रही है – कमिश्नर

रीवा 05 जून 2020. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण की चिरंतन परंपरा रही है। इसने हम सबके मन में प्रकृति तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी आस्था एवं विश्वास का संचार किया। इतना ही नहीं इस परंपरा ने प्रकृति के विभिन्न उपादानों में देवी-देवताओं और ईश्वर के निवास का भव व्यक्त किया है। प्रकृति हमारी जरूरतें पूरी करती है, लेकिन हमारे लालच को पूरा नहीं कर सकती है। हमारे लालच का कटोरा भरता नहीं है। यदि हमने प्रकृति की रक्षा की तो प्रकृति भी हम सबकी रक्षा करती है। हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर हर वर्ष कम से कम पांच पौधों का रोपण अवश्य करे।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण और संवद्र्धन के लिए लोगों को प्रेरित करना है। साथ ही राजनैतिक तथा सामाजिक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की चेतना जागृत करना है जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थायी महत्व के अभियानों को शुरू किया जा सके। ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण, ध्वनि तथा जल प्रदूषण मानव निर्मित हैं। प्रदूषण की भयावहता का दुष्पपरिणाम है जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भयानक संकट निर्मित कर सकता है। इसलिए हम अधिक से अधिक पेड़ लगायें जल का संरक्षण तथा संवद्र्धन करें। प्रकृति से अनावश्यक छेड़छाड़ न करें तो हम भावी पीढ़ी को समृद्ध पर्यावरण की विरासत सौपने में सफल होंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व केपी पाण्डेय, संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्री कोल्हेकर तथा उप संचालक सतीश निगम ने भी पौध रोपण किया। कमिश्नर कार्यालय परिसर मौलश्री तथा अन्य सजावटी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी योगेश पाठक एवं उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण

 

रीवा 05 जून 2020.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर बसंत कुर्रे ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लॉन में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन तथा जन्तु के साथ जन के बीच में पर्यावरण संतुलन बनाना होगा। जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण किया जाय तभी प्राकृतिक पर्यावरण में संतुलन की स्थिति कायम रहेगी। उन्होंने अपेक्षा की कि यह प्रयास किये जाय कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इला तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अनिल पटेल,सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »