Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

करंट से घायल आउटसोर्स कर्मचारी पवन तिवारी को न्याय दिलाने रीवा कलेक्ट्रेट भवन के सामने समाजसेवी कुंज बिहारी तिवारी देवा भारती सहित कई लोगों ने 4 सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया आमरण अनशन

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)-विगत दिनों नईगढ़ी के देव गाना में बिजली के करंट से बुरी तरह घायल हुए विद्युत विभाग के ट्रिग कंपनी में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारी पवन तिवारी को न्याय दिलाने के लिए निरंतर विभिन्न माध्यमों से संघर्ष कर रहे देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर समाजसेवी कुंज बिहारी तिवारी द्वारा लगातार कई दिनों से पीड़ित पवन तिवारी कि स्वयं भी मदद करते हुए समाज के सभी वर्गों से उक्त पीड़ित को मदद दिए जाने का निवेदन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन से भी उक्त पीड़ित के आर्थिक स्थिति के अनुरूप आवश्यक मदद व कार्यवाही की मांग की जा रही है परंतु प्रशासन द्वारा निरंतर इस दिशा में उपेक्षा किए जाने को लेकर अंततः समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी व देवतालाब के युवा समाजसेवी भगवानदास देवा भारती सहित पीड़ित के पिता उर्मिला तिवारी व अन्य समाजसेवी गणों ने कलेक्ट्रेट भवन रीवा के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी ने बताया कि उनकी 4 सूत्री मांगे हैं जिसमें से ( 1) पवन तिवारी को अभिलंब स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जावे (2) पवन तिवारी को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जावे (3) पवन तिवारी को आजीवन पेंशन एवं उसकी पत्नी को नौकरी प्रदान की जावे (4) निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों को तुरंत काम पर वापस लिया जावे एवं रक्त संपूर्ण मामले में दोषी ट्रिग कंपनी के जिम्मेदारों के ऊपर आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए अविलंब कठोर कार्यवाही की जावे। श्री तिवारी में जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त मांगों को लेकर के उनके सहयोगी यों के साथ यह आमरण अनशन प्रारंभ किया गया है जिस पर यदि शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती तो मामला को और आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा इस दौरान पीड़ित के पिता उर्मिला तिवारी समाजसेवी कुंज बिहारी तिवारी देवतालाब के युवा समाजसेवी देवा भारती गिरीश प्रसाद द्विवेदी पिपरा विकास कुमार जायसवाल मऊगंज एवं आदित्य त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे अब देखना यह होगा कि उक्त आमरण अनशन से क्या पीड़ित पवन तिवारी एवं निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों को न्याय मिल पाता है या फिर यह लड़ाई अभी और लंबी चलेगी इसकी प्रतीक्षा करनी चाहिए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »