Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कर्नाटक के विजयनगर जिले में लॉरी ने 2 ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

विजयनगर(kundeshwartimes)- होसपेट तालुक में वड्डरहल्ली रेलवे के पास शुक्रवार को एक पुल पर दो ऑटो और एक लॉरी के बीच हुई टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बल्लारी के कौल बाजार के रहने वाले हैं. सलीम, सफूरा बी, कौसर, यासमीन, इब्राहिम, जहीर और एक ऑटो चालक श्याम की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब बल्लारी के कौल बाजार निवासी एक परिवार के सदस्य तुंगभद्रा बांध देखने जा रहे थे. दो ऑटो में तकरीबन 19 लोग सवार थे. टक्कर से खाई में गिरे ऑटो की हालत काफी बुरी हो गई और वह पूरी तरह से चिपक गई.
पीछे से आ रही तेज रफ्तार लॉरी ने दोनों ऑटो में टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि पांच महिलाओं समेत कुल सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. मामले की जानकारी होने पर होसपेट ग्रामीण थाना पुलिस समेत स्थानीय लोगों ने खाई में गिरे दोनों ऑटो को उठाया और घायलों को होसपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. शेष 12 लोगों में से, गंभीर रूप से घायल चार लोगों का इलाज बल्लारी के विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (वीआईएमएस) अस्पताल में किया जा रहा है और आठ अन्य का इलाज होसपेट सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है.

इस बीच, बल्लारी जोन के आईजीपी लोकेश ने स्थानीय विधायक गवियप्पा के साथ घटनास्थल का दौरा किया और घायलों को सांत्वना दी. होसपेट ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. डीएसपी विश्वनाथ कुलकर्णी ने बताया कि वे तुंगभद्रा बांध देखने के लिए बल्लारी से होसपेट पहुंचे थे. बांध पर जाने के क्रम में यह घटना घटी.
लाख रुपये मुआवजा:मृतकों के परिवारों को सीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है. बल्लारी जिले के प्रभारी मंत्री बी नागेंद्र ने सीएम सिद्धारमैया से फोन पर बात कर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का काम किया.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »