Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलाकारो और जादूगरो ने लगायी सरकार से मदद की गुहार,दिल्ली से मदन भारती द्वारा

नई दिल्ली. वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति, लॉक डाउन, व्यापार ठप्प, रोजी रोटी संकट और भी बहुत सारी परेशानियां सबके सामने है .वरिष्ठ अभिनेता और जादूगर नीलेश मिस्त्री ने जहां वीडियो जारी कर मदद की मार्मिक गुहार लगायी है, वहीं
मैजिक इवेंट दिल्ली के डायरेक्टर मदन भारती ने अब तक के सरकारी प्रयासों को सतही बताते हुए कई सवाल दागे है. वो कहते हैं कि सरकारी, अर्ध सरकारी और संगठित क्षेत्र के लिए लगातार घोषणाएं. अच्छी बात.
पर असंगठित मजदूर, छोटे व्यावसायी रेहड़ी पटरी दुकानदार, मेला के दुकानदार, निर्माण से व्यापार तक. खेल तमाशा, झुला, सर्कस वाले और तमाम मंचीय कलाकार गायक गायिका डांस कलाकार, वादक, सहायक, नाटक कलाकार, मजमा लगाने वाले कलाकार, टिकट शो करने वाले जिनकी संख्या बीस लाख से भी ज्यादा ही होगी, आज वर्तमान से लेकर भविष्य तक पल पल निहार रहे. एक निराशावादी सोच पनपने लगी है. वो अपने को असंगठित क्षेत्र के होने को किस रूप मे देख रहे ये अध्यन का विषय है. पर सरकारी उदासीनता के शिकार पहले भी थे, आज भी है, और भविष्य के गर्भ मे क्या है, किसी को नहीं पता.सवाल उठना स्वाभाविक है कि…. ऑटो चलाने वाले को सरकारी मदद तो पाँव से रिक्सा चलाने वाले के लिए क्या घोषणा करेगी सरकारे, वो मजदूरों की के श्रेणी मे भी नहीं आते? उन्हें सैलरी, अनुदान?खेतों, दुकानों, बस ट्रक पर मजदूरी करने वाले? स्मॉल लेबल की फैक्टरी के दिहाड़ी मजदूर क्या मजदूर नहीं. मजदूर होने का भी प्रमाण पत्र चाहिए..आधार कार्ड, जायदाद के पेपर, pan card बैंक विवरण काफी नही क्या? माल्या जैसों की एक एक पैसे का हिसाब आप रखते हैं तो गरीबो का हिसाब क्या अमेरिका वाले रखेंगे.
श्री भारती और श्री मिस्त्री कहते हैं कि लॉक डाउन के दिनों मे अनेक सकारात्मक पहल प्रतिभा निखार और ज्ञानवर्धन हेतु हुए अच्छी बात है. होना ही चाहिए.
पर वक्त का तकाज़ा है कि भविष्य की बाते भी हो, रोटी की बाते भी हो.
कोरोना के साथ या कोरोना के बाद मे हमारे लाखो घुमंतू समुदाय की सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजी रोटी पर अब तक कुछ खास पहल या यूं कहें चर्चा भी नहीं हुयी. ये चर्चा जरूरी है. मेरे पास कार है कोठी या फ्लैट है, बैंक मे काफी पैसे है. ये भूलकर बिरादरी (घुमंतू बिरादरी, इसमे सब आ जाते हैं, कला, प्रवासी मजदूर, लोकल मजदूर और संबद्ध व्यवसाय से जुड़े लोग). की बाते प्रधान के पास ना सम्भव हो तो परकोटे तक ही पहुंचाया जाए. प्रधान मंत्री से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि रोजी रोजी के संकट से यथा शीघ्र निकलने की कोशिश की जाए.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »