Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलियुगी पुत्रने गाड़ी नहीं देने पर पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

कटनी(kundeshwartimes)-  जिले के रीठी थाना क्षेत्र में एक पुत्र ने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कारण यह था कि पिता ने बेटे को गाड़ी देने से इनकार कर दिया था। गंभीर हालत में पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के रीठी थाना क्षेत्र के मढ़ा देवरी निवासी सुनील राय से मंगलवार की शाम उसके बेटे शेंकी राय ने गाड़ी की चाबी मांगी थी। पिता ने युवक को गाड़ी देने से मना कर दिया। जिसके बाद गाड़ी के ही समीप रखे पेट्रोल को डालकर पुत्र ने पिता पर आग लगा दी।

इसके बाद स्वजनों ने आग बुझाई और पिता को गंभीर हालत में रीठी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

बेटे की मां रेखा ने बताया कि पुत्र ने पिता से मोटरसाइकिल की चाबी मांगी, जिस पर प‍िता ने मोटरसाइकिल की चाबी यह कहकर देने से मना कर दी कि मैं गाड़ी की किश्त भरता हूं। इसके बाद गाड़ी के ही समीप रखें पेट्रोल को युवक ने पिता के ऊपर डालकर आग लगा दी और अपनी मां को भी जलाने की धमकी दी।

सीएसपी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुत्र ने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। रीठी पुलिस ने हत्या करने के प्रयास करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »