Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर की भूमिका पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर

कलेक्टर की भूमिका पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर

थांदला (मनीष वाघेला)
जब पूरा देश और विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था। तब कुछ मौका परस्त अधिकारियों ने अपनी कुर्सी की ‘लाज’ को ‘ताक’ पर रखकर तमाम ऐसे कृत्य किए हैं जो मानवता, देशहित, जनसेवा की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों ने देश को खोखला कर रहे कुछ व्यापारियों के साथ मिलकर ना केवल करोड़ों का टैक्स चोरी करवाया बल्कि आम नागरिकों की जिंदगी में भी जहर घोला है।*आपरेशन कर्क में कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध*

इंदौर उच्च न्यायालय में आदिवासी अंचल थांदला के जागरूक युवक लोकेश कुमार परिहार ने एक जनहित याचिका इंदौर कलेक्टर मनीषसिंह द्वारा कोरोना महामारी के दौर में उनकी भूमिका को लेकर दायर की है ।
शुक्रवार 11 दिसंबर को दायर की गई याचिका में लोकेश कुमार परिहार ने बताया कि आपरेशन कर्क में इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह की भूमिका पूरी तरह से संदेह के घेरे में हैं।
उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग पर स्थानीय प्रशासन की मदद से करोड़ों का टैक्स चोरी किया है। इसका सीधा फायदा पान, मसाला, गुटखा व्यापारियों की जेब में गया है। वहीं कलेक्टर सिंह की मदद से कुछ ऐसे राज्यों में भी तस्करी की गई जहां उक्त वस्तुएं प्रतिबंधित है।

*70 वाहनों के जारी किए पास अवैधानिक*

जानकारी देते हुए याचिकाकर्ता लोकेश परिहार ने बताया कि देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान ऐसी 70 गाड़ियों के पास प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं, जो पान, मसाला, गुटखा ले जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन में केवल उन्हीं वाहनों के परिवहन की अनुमति थी। जो आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आती है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा गाड़ियों को पास जारी किए गए।
यही नहीं इंदौर के मुख्य सियागंज बाजार में लॉक डाउन में कुछ दुकानें भी खोली गई।
जहां एक तरफ गरीब तबका अपनी रोजी-रोटी को बंद कर कई महीनों तक अपनी भूख के मारे पेट दबाकर घर में दुबक कर बैठा रहा। वहीं बड़े-बड़े धनपति, अपने कुबेर में से कुछ भीख प्रशासन को देकर अपनी दुकान खोलकर लोकडाउन में खुलेआम नंगा नाच करते रहे। और प्रशासन मूकदर्शक बन बैठा रहा।

*लॉक डाउन नियमो व संविधान का खुला उल्लंघन*

महाराष्ट्र राज्य में गुटखा पूर्ण प्रतिबंध है। बावजूद इसके लोकडाउन में इसकी आपूर्ति कैसे और किसकी अनुमति से की गई।
याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि देशव्यापी लोकडाउन नियमों का स्थानीय प्रशासन ने उल्लंघन किया है। संविधान की शपथ लेकर जनता के हित के लिए नियुक्त सेवक द्वारा इतनी बड़ी सुनियोजित लापरवाही अपराध की श्रेणी में आती है। पूरे कृत्य में कलेक्टर मनीष सिंह की अहम भूमिका नजर आती है। जिसके परिणाम स्वरुप यह घटना संभव हो सकी।
उक्त याचिका हाईकोर्ट अधिवक्ता कुणाल भवर एवं मनुदेव पाटीदार के सहयोग से लगाई गई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »