Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर ने शा. हाईस्कूल भैरूगढ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक श्री विकास डामोर को किया निलंबित। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

झाबुआ (कुंडेश्वर टाइम्स) कलेक्टर नेहा मीना ने शासकीय हाईस्कूल भैरूगढ की कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं के छात्राओं के साथ अभ्रद, अशिष्टता, छेड़-छाड़ की जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर को निलंबित किया ।

 


प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय खवासा विकास खण्ड थांदला जिला झाबुआ का द्वारा प्रेषित पत्र अनुसार शासकीय हाईस्कूल भैरूगढ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक श्री विकास डामोर द्वारा संस्था की कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं के छात्राओं के साथ अभ्रद, अशिष्टता, छेड़-छाड़ की जाने के संबंध में पंचनामा तैयार किया जाकर, कार्यालय को प्राप्त हुआ है।
प्राप्त शिकायत की जांच हेतु 03 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। गठित जांच दल समिति द्वारा 21 अगस्त 2025 को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर का व्यवहार विद्यालय की छात्राओं के प्रति अत्यन्त अभद्र एवं अशिष्टता पूर्ण किया जाना पाया गया है।

यह प्रकरण छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित होकर, अत्यन्त ही गंभीर एवं संवेदनशील होने से विकास डामोर, माध्यमिक शिक्षक, शा. हाईस्कूल भैरूगढ विकास खण्ड थांदला जिला झाबुआ को उक्त कृत्य हेतु म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

 


निलंबन अवधि में माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर का मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय वि.ख. झाबुआ जिला झाबुआ नियत किया जाता है। निलंबन काल में इन्हें मूल-भूत नियम 53 के अधीन विधिवत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »