Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कांग्रेस देश को अस्थिर करने पर आमादा है = किसान आंदोलन को ढाल बनाकर राजनैतिक स्थिरता की तलाश में कांग्रेस, देवेन्द्र मिश्रा (राजा गौतम) नागपुर

नागपुर- सत्ता के बगैर भी जनहित मे भागीदारी स्वस्थ्य लोकतंत्र का परिचायक है ।सत्ता से पदच्युत होने के बाद अथवा यूँ कहें की भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद कांग्रेश की राजनीति देश को कमजोर करने वाली रही है,। नरेंद्र मोदी जिनका जीवन राष्ट्र के लिये समर्पित प्रतीत होता है और कांग्रेश उनके प्रति चोर, धोखेवाज, जैसे अपशब्दों का प्रयोग करती है तब कांग्रेश की इस घृणास्पद मंशा से देश मे उसके प्रति असहिष्णुता के भाव पैदा हो चुके हैं। देश की आजादी मे कथित महत्वपूर्ण भूमिका के झूँठ को भुनाने का स्वांग रचने वाली कांग्रेश का सच आज देश देख रहा है,
आये दिन देश मे अस्थिरता का माहौल खड़ा करने मे कांग्रेश की भूमिका को नकारा नही जा सकता। जब भाजपा देश मे नागरिकता कानून लेकर आई तब पर्दे के पीछे से शाहीन बाग का नंगा नाच पूरी दुनिया ने देखा और यह अमिट कलंक कांग्रेश को हमेशा खलेगा । जम्मू-कश्मीर से जब अनुच्छेद 370 हटाया गया तब कांग्रेश ने बिषबमन का कोई वाक्य नही छोडा । आज जब किसानों और कृषि कानूनों के राष्ट्रीय समीक्षा कर सुधार करने की बारी आई तो तो सबसे पहले कांग्रेश शासित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अन्दोलन को हरी झण्डी दिखाकर देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। सत्तारूढ़ रहते अंग्रजों के काले कानूनों को जब बिबेचना करने का वक्त था तब बोफोर्ष और यूनियन कार्बाइड भोपाल गैस काण्ड,2जी , कोल इंडिया जैसे भ्रष्टाचार मे लिप्त रहे और आज जनहित के नाम पर देश मे किसान अन्दोलन को मोहरा बनाकर किसानों को बरगलाया जा रहा है । खुद महलों मे बैठ कर दूरदर्शन मे किसानों की दुर्दशा का तमाशा देख रहे हैं ।
किसानों को आन्दोलित कर उनके कृषि कार्यों को बाधित कर देश का माहौल बिगाड़कर आप सत्ता की दह्लीज पर पहुँचने का घिनौना प्रयास कर रहे हैं इससे बेहतर आप अपने निर्वाचित सांसदों, कपिल सिब्बल जैसे बिशिस्ट अधिवक्ताओं को साथ लेकर दिल्ली मे बैचारिक मंथन करते तो किसान ,राष्ट्र और प्रशासन का बहुमूल्य समय जाया नही होता।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »