Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कांग्रेस सरकार बनने पर ट्रांसपोर्टस की समस्याओं का निराकरण होगा, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने कमलनाथ ने दिया आश्वासन, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरिंदर पांधे के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टर्स ने की कमलनाथ से मुलाकात

दमोह(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे के नेतृत्व में प्रदेश के 40 जिलों से आए ट्रांसपोर्टर्स ने उनके निवास श्यामला हिल्स पर मुलाकात कर अपने व्यवसाय में आ रही समस्याओं को उनके सामने रखा। कमलनाथ ने ट्रांसपोर्टर्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर समस्याओं का निराकरण किया जायेगा, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में भारी पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की पहल होगी।
श्री पांधे ने कमलनाथ का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि वर्तमान में मप्र में परिवहन चौकियों और फ्लाइंग दस्ते व नैशनल हाईवे पर स्थित थानों के माध्यम से सरेआम अवैध वसूली ट्रक मालिकों से की जा रही, जिसकी हर स्तर पर शिकायत के बाद भी वर्तमान बीजेपी सरकार द्वारा रोकथाम के कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये है, बल्कि उन्हें और प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में भारी परेशानी और व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
श्री पांधे ने बताया कि कमलनाथ से मुलाकात हेतु जबलपुर, नरिंदर सिंह पांधे, देवी सिंह पटेल, रवि कोस्टा, बलराज सिंह इंदौर से सुशील शालूके, भोपाल से संतोष संताली ग्वालियर से राजीव मोदी उज्जैन अश्विन, दमोह से प्रजु यशोधरन, सतीश दुबे, शेख अमान, देवास राजेन्द्र बेदी, सागर अमित यादव, रीवा से रजनीश पांडे, सतना मनमोहन कुशवाहा, सीधी से प्रदीप परिहार, सिंगरोली से राजेश सिंह, विदिशा से मनोज यादव, आगर से अफरोज खान, कटनी विनय पांडे, इटारसी से सुरेंद्र भाटिया, बुरहानपुर शफीक खान, शाजापुर, खरगोन से महेश सोडानी, बालाघाट से पुरन सिंह भाटिया, सिवनी एजाज अहमद, छिंदवाड़ा मनीष, नरसिंहपुर मनवीर सिंह, रतलाम कमलेश मोदी, टीकमगढ से रज्जाक खान, छत्तरपुर से रईस खान, मुरैना प्रमोद शर्मा, होशंगाबाद, रायसेन राजेंद्र सिंह, सिहोर जसवीर सिंह, बेतुल सैयद अली, धार, नीमच आदि जिलों से ट्रांसपोर्टर्स भोपाल पहुँचे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »