Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है- विश्वामित्र पाठक सिंगरौली,विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत मंडल बहरी एवं मायापुर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न हुआ कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत सुभारम्भ हुआ। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए अनुराग द्विवेदी प्रदेश संवाददाता की रिपोर्ट

विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने प्रशिक्षण वर्ग में अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है एकात्म मानव वाद का सिद्धांत संगठन की मूल आत्मा है जो समाज के अंतिम ब्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम उस राजनीतिक पार्टी से है जहां कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी है, भाजपा की विचार धारा अन्य पार्टियों से अलग है, उन्होंने कहा कि विपक्ष क्षेत्र का विकास होते देख केवल विरोध करने पर आमादा है, क्षेत्रीय विधायक ने कार्य शाला में कार्य कर्ताओं को राज्य सरकार की कई उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लोक गारंटी सेवा अधिनियम लागू कर हर नागरिक का काम आसान किया, हर एक परिवार को मुफ्त राशन देने का काम कर रही है चाहे लाडली लक्ष्मी योजना हो या लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर महीने 1500 रु देने का काम कर रही है जिससे हमारी बहनों की आर्थिक समस्या दूर हुई, देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 6000 रुपए एवं प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसानों को 6000 रुपए कुल मिलाकर साल में 12000 रु देने का काम कर रही है जिससे किसान समृद्ध हों ऐसे अनेकों योजनाएं हैं चाहे नल जल की बात हो या आयुष्मान कार्ड से मुफ्त दवा करने का भी प्रावधान है ऐसी अनेकों योजनाओ के माध्यम से सभी के उन्नति एवं विकास के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षी उद्बोधन में कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षो को सभी प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहिए और उन्होंने कहा कि हम अनुशासन , समर्पण, और सेवा भाव यही असली भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है और अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण समर्पण से अपना योगदान दे।

इस अवसर पर रीवा संभाग के सह प्रभारी के के तिवारी, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष शिवकुमारी जायसवाल, शिव दान साकेत, लोरिक प्रसाद यादव, पुनीत पाण्डेय, राजमणि साहू, अशोक शुक्ला, दिलीप सोनी, अवधेश सिंह, श्रीमती कविता तिवारी, गंगा साकेत, गोपाल द्विवेदी, सरोज साकेत, श्याम लाल यादव, योगेन्द्र नाथ पाठक, विष्णु प्रधान, नीरज सिंह, रविशंकर पाठक, पुष्पराज सिंह, सुभाकर द्विवेदी, हीरा यादव, मनीष विश्वकर्मा, रितेश गुप्ता, राजकुमार नेटी सहित पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष गण, BLA 2, महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »