Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कार से कुचलकर पत्नी की हत्या, 16 साल पहले हुई थी शादी, पति फरार

जयपुर(kundeshwartimes) राजधानी जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में महिला को कार से कुचल कर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतका के पिता ने महिला के पति पर कार से कुचलकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका टीना के पिता रामजी लाल ने सांगानेर सदर थाना में आरोपी पति गणेश मीणा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इस वारदात को बीते 17 जुलाई की देर रात अंजाम दिया गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद से ही पति फरार चल रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है. इस मामले की जांच सांगानेर सदर थाना अधिकारी पूरणमल यादव सौंपी गई है.
सांगानेर सदर थाना अधिकारी पूरणमल यादव के मुताबिक मृतक महिला के पिता रामजी लाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उसमें आरोप लगाया है कि मेरी बेटी की हत्या की गई है. 17 जुलाई 2023 को रात के समय करीब 10:30 बजे फोन आया था. फोन पर कहा गया था कि उसकी बेटी टीना की गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है, उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं, आप आ जाएं. घटना की जानकारी मिलते ही हम बेटी के ससुराल पहुंच गए. वहां जाने पर पता चला कि उसका पति गणेश ने ही गाड़ी से उसको टक्कर मारी है. उसकी बेटी का पति गणेश उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई.
पिता ने बताया कि टीना मीणा की शादी को 16 साल हो चुके हैं. पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मृतका के पति गणेश के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम गठित की गई है. पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है. सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ करके मामले में साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है. वहीं परिजनों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »