Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कीर्ति लोधी हत्याकांड पन्ना के कातिलों को पकड़ने जन अधिकार पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, पन्ना से नगर ब्यूरो राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

एक सप्ताह के अंदर अगर कातिल गिरफ्तार नहीं किया गया तो जन अधिकार पार्टी करेगी बड़ा आंदोलन!

पन्ना। 07 फरवरी को पन्ना जिले के कोहनी गांव में हुई लोधी समाज की 16 वर्षीय लड़की कीर्ति लोधी हत्याकांड पन्ना पुलिस के गले की फांस बनता जा रहा है दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पन्ना पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर सकी वहीं दूसरी ओर जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लोधी महेंद्र पाल वर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर कीर्ति लोधी के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में पन्ना मुख्यालय में आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेंगे।
कोहनी गांव पहुंचे जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लोधी महेंद्र पाल वर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और पीड़ित परिवार को मदद का पूरा भरोसा दिलाया जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लोधी महेंद्र पाल वर्मा ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि दिनांक सात फरवरी को पन्ना जिले के ग्राम कोहनी में गांव के ही युवक इंद्रजीत नुनिया द्वारा लोधी समाज की बेटी कीर्ति लोधी की बांका (धारदार हथियार) से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई थी जो विरालतम से विरल अपराध की श्रेणी में आता है दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई है पीड़ित परिवार हत्यारे के फरार होने के कारण घटना की पुनरावृत्ति होने की आशंका से घबराया हुआ है यदि एक सप्ताह के भीतर हत्यारा गिरफ्तार नहीं किया गया तो जन अधिकार पार्टी सड़कों पर उतरने पर मजबूर होगी।
जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लोधी महेंद्र पाल वर्मा ने यह भी कहा कि यह कि लोधी समाज का उत्पीड़न और लोधी समाज के साथ ऐसी नृशंस हत्याएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएंगी लोधी महेंद्र पाल वर्मा ने यह भी आरोप लगाया है कि लोधी समाज को टार्गेट किया जा रहा है । कोहनी गांव निवासी कीर्ति लोधी हत्याकांड की तर्ज पर पिछले वर्ष थाना सलेहा के पलहरी गांव में दबंगों द्वारा लोधी समाज की एक बेटी की हत्या कर दी गई थी जो एक निंदनीय कृत्य है।
जनअधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लोधी महेंद्र पाल वर्मा ने पन्ना जिला प्रशासन से कीर्ति लोधी हत्या कांड के पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

राजेन्द्र सिंह लोधी, नगर ब्यूरो पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »