Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कुंडेश्वर टाइम्स टीम की पड़ताल में हुआ रेत के खेल का भंडाफोड़, अवैध करोबारियों में मचा हड़कंप, जांच की मांग उठी कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

टीपी डोडकी की और रेत उठ रहा कोहराखोह से

देवसर में आरकेटीसी कर रही खेल,खनिज विभाग की संज्ञान में पहुंचा मामला

सिंगरौली(kundeshwartimes)- ,इन दिनों सिंगरौली जिले में रेत के कारोबार में आरकेटीसी कंपनी सरेआम खेल कर रही है,महान नदी का सीना छलनी करते हुए पहाड़ जैसा डंप खड़ा कर लिया गया है और परिवहन करने के लिए टीपी में खेल किया जा रहा है,बताया जाता है कि इन दिनों रेत स्टाक डोडकी के नाम से टीपी जारी हो रही है जबकि रेत कोहरा खोह डंप से उठ रहा है,इसकी वजह यह बताई जा रही है कि डोडकी में रेत खतम हो गया है जबकि टीपी बची हुई है जिसका उपयोग कोहरा खोह डंप में किया जा रहा है इधर बताते हैं कि कोहरा खोह डंप की टीपी खतम ना हो जाए इसलिए दूसरे डंप की टीपी जारी की जा रही है,अब इस तरह के खेल से एक ओर नियम कानून की सरेआम अवहेलना की जा रही है वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन की आंख में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है,मंगलवार को शासन प्रशासन सहित अन्य सभी लोग आजादी का उत्सव मनाने में जुटे हुए थे इधर आरकेटीसी कंपनी के कर्मचारी रेत के कारोबार में खेल कर रहे थे

मंगलवार को बेधड़क चलता रहा खेल

कोहरा खोह डंप में मंगलवार को बेधड़क रेत के कारोबार में खेल चलता रहा,डंप में पीसी मशीन लगाकर बड़े बड़े हाइवा लोड किए जा रहे थे और टीपी डोडकी डंप की काटी जा रही थी,दोपहर तक सभी टीपी डोडकी डंप की जारी हुई थी,तभी कुंडेश्वर टाइम्स की टीम जब पहुंची तो इस पूरे खेल का भंडाफोड़ हो गया,हालाकी खेल का भंडाफोड़ होते देख एक हाइवा की टीपी कोहरा खोह डंप से ही जारी करना पड़ा

ईटीपी के अनुसार फैक्ट फाइल

केश नंबर 1

यूपी 64बीटी 7479 नंबर का हाइवा कोहरा खोह डंप से लोड हुआ तथा ईटीपी समय 2:30 बजे डोडकी डंप के नाम से जारी हुई है

केश नंबर 2

एमपी 66 जी 0417 नंबर का हाइवा भी कोहरा खोह से लोड किया गया तथा ईटीपी समय 8:30 बजे डोडकी डंप के नाम से जारी हुई है

खुलासा होने के बाद कोहरा खोह से ही जारी हुई टीपी

केश नंबर 1

यूपी 64एटी 4568 नंबर का हाइवा कोहरा खोह से लोड हुआ हलाकी उसकी टीपी समय 12:06 बजे कोहराखोह से कटी है

केश नंबर 2
यूपी 63बीटी 4871 नंबर का हाइवा कोहरा खोह में लोड हुआ तथा उसकी टीपी समय 10:55 बजे कोहराखोह के नाम से जारी हुई है

रजिस्टर में दर्ज जानकारी संदेह के घेरे में

केस नंबर 1

यूपी 64बीटी 7479 समय 12:30 बजे

केस नंबर 2

एमपी 66 जी 0417 समय 7:19 बजे

केस नंबर 3

यूपी 63बीटी 4871 समय 9:25 बजे

हाइवा मालिकों को कर रहे गुमराह

आरकेटीसी कंपनी रेत के कारोबार में खेल कर सिर्फ शासन प्रशासन की आंख में धूल नही झोंक रही है बल्कि रेत का परिवहन करने वाले वाहन चालक एवं मालिकों को भी गुमराह किया जा रहा है,दरअसल बाहर से आने वाले हाइवा चालकों को रेत कोहरा खोह डंप से दिया जा रहा है और टीपी डोडकी डंप के नाम से जारी हो रही है ऐसे में गलत रूट में परिवहन करते पकड़े जाने पर कार्यवाही की संभावना बनी रहती है,ऐसी स्थिति में जिस वाहन चालक को इसकी जानकारी नहीं रहती होगी उसके साथ तो बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है

इनका कहना है

इस मामले की जानकारी नहीं थी यदि इस तरह का कार्य हो रहा है तो जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी

एके राय

खनिज अधिकारी
जिला सिंगरौली

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »