Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कुकर्म के इरादे से बच्चे का किया अपहरण, नाकाम हुआ तो घोंटा गला, मरा समझकर कुएं में लटकाया,पुलिस ने जिंदा निकाला

प्रयागराज (kundeshwartimes)- एक 5 साल के बच्चे को युवक ने कुकर्म की नीयत से अगवा कर लिया. बच्चे को लेकर वह घर से दूर सूनसान इलाके में ले गया. यहां बच्चे ने जब शोर मचाया तो युवक ने उसका गला घोंट दिया और मृत समझकर कुंए में लटका दिया. इधर, बच्चे की तलाश में लगी पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी के बारे मे जानकारी हुई. उससे पूछताछ के बाद पुलिस बच्चे तक पहुंची. बच्चे की सांसें चल रही थीं.

पतंग का लालच देकर बच्चे को साथ ले गया

घटना नैनी थाना क्षेत्र की है. 5 साल के बच्चे को बुधवार की शाम दुर्गेश सिंह उर्फ अंग्रेजी पतंग दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. दुर्गेश बच्चे को करछना में एक सुनसान इलाके में लेकर पहुंचे. यहां दुर्गेश ने बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया. जब बच्चे ने विरोध करते हुए हल्ला मचाया तो आरोपी ने मासूम का गला घोंट दिया. फिर उसे मृत समझकर रस्सी से बांधकर कुंए में फेंक लटका दिया.

पुलिस ने कुंए से जिंदा बाहर निकाला

दरिंदे की हवस का शिकार होने से बचे मासूम को कई घंटे बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह कुंए से बाहर निकाला. जब बच्चे को बाहर निकाला गया तो उसकी सांस चल रही थी. इसके बाद तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. इसके बाद बच्चे ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दी. साथ ही बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया और गला घोंटकर कुंए में फेंक दिया था।

सीसीटीवी फुटेज से बची बच्चे की जान

बच्चे के गायब होने की सूचना जब पुलिस को मिली तो एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. इसी बीच एक फुटेज में आरोपी मासूम को अपने साथ लेकर जाता हुआ दिखाई दिया. जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक का पता लगाकर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने अपनी हैवानियत उजागर कर दी. पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को कुंए में फेंक दिया है. जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर कुंए तक पहुंची और बच्चे को निकालने के लिए टीम को नीचे उतारा गया.

बच्चे को सही सलामत पाकर घरवालों के चेहरे खिले

पुलिस ने जब कुंए से बच्चे को जिंदा बाहर निकाला तो परिवारवालों के चेहरे खुशी से खिल उठे. आरोपी दुर्गेश ने बताया कि वह नैनी में अपनी बहन के घर गया था. वहीं बच्चे को पतंग दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया. बच्चे के विरोध करने पर डर की वजह से उसका गला दबाया और मरा हुआ समझकर उसके गले में रस्सी बांधकर कुएं में लटका दिया. जिससे लगे कि बच्चे ने फांसी लगा ली है. अब पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाई कर उसे जेल भेजने में जुट गई है।

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »