Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

केवट को मगरमच्छ ने बनाया अपना शिकार, सोन नदी में पानी पी रहा था बुजुर्ग नाविक,SDRF की टीम रेस्क्यू मे जुटी

सिंगरौली(kundeshwartimes)- सोन नदी में उतरे एक नाव चलाने वाले बुजुर्ग को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया. घटना शनिवार की शाम 5 बजे की है. सिंगरौली के गढ़वा थाना क्षेत्र के क्यूटली गांव में बुजुर्ग नदी में पानी पीने के लिए गया था उसी दौरान एक बड़ा मगरमच्छ उसे पकड़कर गहरे पानी में खींच ले गया. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. फिलहाल एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई और अब तक 16 घंटे के बाद भी बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला है. मौके पर गढ़वा थाना प्रभारी समेत होमगार्ड तथा एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार नाव चलाने वाला 55 वर्षीय रामधन केवट तमई का निवासी था जो सोन नदी में नाव चलाता था. शनिवार की शाम तकरीबन 5:00 बजे वह नाव से उतरकर पानी पीने के लिए सोन नदी के एक किनारे पर खड़ा था. तभी अचानक से बड़े मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया और पकड़कर गहरे पानी में ले गया. मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने एसडीआरएफ और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया लेकिन अब तक 16 घंटे के बावजूद बुजुर्ग का कोई भी पता नहीं है।

रेस्क्यु में जुटी SDRF

शनिवार की शाम 5:00 बजे यह घटना हुई तभी से एसडीआरएफ की टीम ने अपना रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया था और जैसे ही रविवार की सुबह हुई तो एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम रेस्क्यु में पुनः जुट गई है. पुलिस की मानें तो सुबह से ही एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू का कार्य प्रारंभ कर दिया था लेकिन अब तक बुजुर्ग का कोई भी पता नहीं लग पाया है फिलहाल मौके पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »