Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कैबिनेट मंत्री श्री भार्गव से मिले नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष,कार्यकाल बढ़ाये जाने को लेकर दिया ज्ञापन,श्री भार्गव ने कहा आपको उचित सम्मान दिलाने का प्रयास करूंगा

भोपाल। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव से मंगलवार को उनके भोपाल स्थित निवास पर प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के अध्यक्षों तथा पूर्व अध्यक्षों ने मुलाकात कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल अगले निर्वाचन तक बढ़ाने को लेकर ज्ञापन दिया। श्री भार्गव ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी मांगो को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष रखकर उनसे चर्चा करके आपको उचित सम्मान दिलाने का प्रयास करूंगा।

श्री भार्गव ने प्रदेश के 150 से अधिक नगरीय निकायों से आये जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के जन समस्याओं के बारे में अधिकारियों से बेहतर जानकारी रखता है। क्योंकि वह दिन रात और जनता के हर सुख-दुःख में खड़ा रहता है। जनप्रतिनिधि उन स्थानीय समस्याओं की चिंता कर उसका यथा सम्भव समाधान करने का प्रयास करता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना संकट से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है। ग्रासरूट पर चल रहे राहत कार्यों में नगरीय निकायों के अध्यक्षों की प्रभावी भूमिका का लाभ शासन को मिले, क्योंकि जमीनी हकीकत को ये जनप्रतिनिधि बेहतर जानते है।
ज्ञात हो कि जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल ख़त्म होने पर श्री गोपाल भार्गव की पहल से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश निरस्त करते हुए जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ा दिया था।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »