Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कॉलेज चलो अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर खोभा में देवसर महाविद्यालयीन टीम ने किया संपर्क,कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

नई शिक्षा नीति एवं प्रवेश प्रक्रिया के बारे में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

सिंगरौली( kundeshwartimes )- मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाविद्यालय की ओर से विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी 15 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक के देने के निर्देश दिए गए थे।इसी तारतम्य में दिनांक 19 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे महाविद्यालयीन टीम देवसर द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोभा में कॉलेज चलो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम संस्था प्राचार्य अश्विनी कुमार सोनी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।महाविद्यालयीन टीम के कार्यक्रम प्रभारी अनुराग सिंह ने नई शिक्षा नीति-2020 की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति आपके भविष्य के लिए एक सुनहरा प्लेटफॉर्म है।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश से पहले आपको अपने लक्ष्य निर्धारित करने हैं और मई माह से प्रारंभ होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में आपको ऑनलाइन पोर्टल पर विषय चयन करने के लिए अलग-अलग विकल्प देने होंगे।जिसमें मुख्य विषय,गौंड़ विषय,वैकल्पिक विषय के साथ-साथ प्रोजेक्ट,इंटर्नशिप तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम का चयन करना होता है।पाठ्यक्रम का चयन करने से पहले मुख्य,वैकल्पिक और गौंड़ विषय का निर्धारण कर लें जिससे पोर्टल पर अंकित करने में परेशानी न हो।उन्होंने बताया कि पोर्टल पर अंकित करने में यदि त्रुटियां हो जाती हैं तो फिर बाद में सुधारना मुश्किल हो जाता है और आपको अनेक प्रकार की परेशानियां होती हैं।साथ ही उन्होंने बताया की महाविद्यालय देवसर में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के रूप में व्यक्तित्व विकास,औषधीय पौधे, पोषण एवं नैदानिक आहार तथा ई-एकाउंटिंग टैक्सेशन विथ जीएसटी चलाया जा रहा है।अतः हम इनका चयन करते समय अपनी रुचि का विषय चुनें जिससे अध्ययन में परेशानी न हो।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य,छात्र छात्राओं सहित महाविद्यालय की ओर से गठित दल के सदस्य लाइब्रेरियन अवधेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »