Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर किराना व्यवसाई के ऊपर प्रकरण दर्ज, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स)-देवतालाब नईगढ़ी रोड में संचालित सागर किराना स्टोर के मालिक प्रेम शंकर गुप्ता पिता स्वर्गीय रामपाल गुप्ता निवासी देवतालाब द्वारा रविवार को शासन के निर्देशानुसार जारी कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए दुकान खोल कर किराना सामग्री बेचना महंगा पड़ा इस संबंध में जानकारी देते हुए देवतालाब नायब तहसीलदार मानसिंह आर्मो ने बताया कि सागर किराना स्टोर देवतालाब के मालिक प्रेम शंकर गुप्ता द्वारा रविवार को संपूर्ण लाकडाउन के दौरान दुकान खोलकर किराना सामग्री बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस संबंध पर तत्काल छानबीन की गई एवं उक्त दुकान का निरीक्षण कर वीडियो का सही होना पाया गया मौके पर दुकानदार द्वारा दुकान खोलकर किराना सामग्री बेची जा रही थी जिस पर दुकानदार प्रेम शंकर गुप्ता पिता रामपाल गुप्ता के विरुद्ध स्थानीय पुलिस थाना लौर में भा.दं.सं. की धारा 188,269,270,271,51 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया एवं दुकानदार को भविष्य में इस तरह की गलती ना करने की हिदायत दी गई ।

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर देवतालाब में पहली बड़ी कार्यवाही

संपूर्ण को रोना काल में लगे लाकडाउन के दौरान देवतालाब में प्रशासनिक अमले द्वारा की गई है बड़ी कानूनी कार्यवाही है जिससे लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है विदित हो कि देवतालाब एक तीर्थ स्थल है जहां पर बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना प्रतिदिन रहता है ऐसे में शासन के नियम कानूनों का उल्लंघन करना यहां के व्यापारियों के लिए आम बात हो गई थी परंतु नायब तहसीलदार मानसिंह आर्मो द्वारा किए गए उक्त त्वरित कार्यवाही से व्यापारियों में चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा रही हैं तो वहीं नायब तहसीलदार देवतालाब श्री आर्मो ने कहा कि शासन के नियम के विरुद्ध यदि किसी भी व्यापारी के शिकायत प्राप्त होती है तो सख्त कार्यवाही की जावेगी साथ ही बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन एवं बगैर मास्क के घूमने वालों पर ही भी कार्यवाही की जावेगी ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »