Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना की जंग जीत कर 175 व्यक्ति स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 02 अगस्त 2020. जिले में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए कई उपाय किये गये हैं। साथ ही कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों को श्यामशाह मेडिकल कालेज, संजय गांधी हॉस्पिटल, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय तथा कोविड सेंटरों में आइसोलेट करके उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिले में अब तक 175 व्यक्ति कोरोना से जंग जीत कर पूरी तरह स्वस्थ्य होकर अपने घर चले गये हैं। जिले में 2 अगस्त को 16 व्यक्ति कोरोना से मुक्त हुए। इन्हें उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय ने बताया कि रीवा जिले में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 179 हैं। कोरोना से अब तक 357 व्यक्ति संक्रमित हुये हैं। इनमें से 175 व्यक्ति उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये हैं। जिले में कोरोना से रिकवर होने का प्रतिशत 49 है। कोरोना संक्रमित 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में एक तथा दो अगस्त को कोरोना से 18 व्यक्ति संक्रमित पाये गये। जिले में संचालित फीवर क्लीनिकों में अब तक 5 हजार 598 व्यक्तियों की जांच की गयी है। जिले में अब तक संदिग्ध कोरोना संक्रमितों के 17 हजार 266 सेंपलों की जांच करायी गयी है। इनमें पॉजिटिव सेंपल का प्रतिशत 2.07 है। जिले में बाहर से आये 63 हजार 737 व्यक्तियों की जांच की गई है। इनमें से 51 हजार 201 होम क्वारेंटाइन हैं जबकि तीन हजार 544 शासकीय भवनों में क्वारेंटाइन हैं। इनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल की जा रही है।   

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »