Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना महामारी में प्लास्टिक डिस्पोजल बना वरदान – नही है किसी का इस ओर ध्यान,थांंदला से मनीष वाघेला की स्पेशल रिर्पोट

कोरोना पीपीई किट से लेकर मास्क भी सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित

थांदला – नोवल कोविड 19 ने एक बार फिर प्लास्टिक डिस्पोजल की मांग व इसका उपयोग बढ़ा दिया है। राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ राहत कार्यों में शामिल स्वयंसेवी संगठन प्रवासी मजदूरों, दैनिक मजदूरी श्रमिकों व कोरोनाग्रस्त क्षेत्रों आदि में खाद्य अथवा अन्य सामग्री वितरित करने के लिए प्लास्टिक बैग का उपयोग बेतहाशा कर रहे हैं, यही नही कोरोना संक्रमण से रोकने के लिये डॉक्टरों के लिये बनने वाली पीपीई किट, दस्तानें व मास्क तक प्लास्टिक के बन रहे है। कम रेट के चक्कर में मुँह के लिये उपयोग में लाये जाने वाले मास्क में तो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है जो कोरोना से बचाए या न बचाये कैंसर को आमन्त्रण जरूर दे सकता है।
भारत के प्लास्टिक उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में हल्का प्लास्टिक जिसमें 200 ग्राम से 1 किग्रा तक कि सामग्री आसानी से आ जाये उनकी मांग बड़ी है जिसका कारण कोरोना के कारण हरी सब्जी आदि अनेक वस्तुओं में इसका उपयोग बढ़ गया है। वैसे तो अभी होटल आदि बन्द है बावजूद इसके शासकीय प्रतिष्ठानों में भी चाय आदि में डिस्पोजल ही उपयोग किये जा रहे है। अर्थात यू कहा जाए कि कभी प्रतिबंधित किया जाने वाला घातक प्लास्टिक आज कोरोना संक्रमण से बचाव के रूप में देखा जा रहा है, आमजन ने एकल उपयोग प्लास्टिक बैग के पक्ष में अपने पुन: प्रयोज्य जूट और कपड़ा ढोना बैग को छोड़ दिया है ताकि उपयोग के तुरंत बाद उन्हें निपटाया जा सके।

भारत के लिये घातक रहा प्लास्टिक आज एक “कोरोना योद्धा” है जो भविष्य के लिये खतरा है

सिंगल यूज प्लास्टिक देश के लिये घातक रहा है लेकिन वर्तमान समय मे यह एक कोरोना योद्धा है यह एक वाक्यांश व्यापक रूप से घातक वायरस के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ रहे लोगों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन भारत में रिसाइक्लिन प्रक्रिया अत्यंत खराब होने से इसे प्रतिबंधित किया गया था। देश के प्रधानमंत्री से लेकर अनेक समाजसेवी संगठनों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के घातक परिणामों को जानते समझते हुए इसे प्रतिबंधित करने व इसके बदले कपड़े व जुट के झोलें व कागज की थैलियों के उपयोग पर बल दिया था लेकिन आज उनकी सारी मेहनत भी बेकार हो रही है। देश कोरोना को तो हरा देगा परन्तु यदि आज सिंगल यूज प्लास्टिक को न रोका गया तो आगे चलकर यह भी एक भयानक बीमारी को जन्म दे सकता है जिससे उबर पाने में भी समय लगेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »