Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना वायरस के खिलाफ जन अभियान परिषद् का जारी है अभियान,कुंण्डेश्वर टाइम्स डिप्टी हेड विकास भारद्वाज की रिर्पोट

देवतालाब – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मैदान पर आ चुका है।रीवा संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में समूचा दल विभिन्न गतिविधियों में संलग्न हो गया है।मऊगंज जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जन अभियान परिषद जागरुकता अभियान चला रहा है।गौरतलब है जन अभियान परिषद के परामर्शदाता,प्रस्फुटन समितियां,सी०एम०सी०एल०डी०पी० छात्रों ने मैदानी समाजकार्य शुरू कर दिया है।
मऊगंज ब्लॉक के विभिन्न सेक्टरों एवं पंचायतों में प्रस्फुटन समितियों एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों की मदद से मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर दीवार लेखन के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मऊगंज ब्लॉक समन्वयक डॉक्टर रामानंद पटेल ने कहा कि हमारे समाजसेवी छात्रों एवं प्रस्फुटन समितियों ने जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। हम कोरोना वायरस से युद्ध लड़ने के लिए हर एक संभव पहल कर रहे हैं।

इनका योगदान है सराहनीय

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुझवा के द्वारा लगातार क्षेत्र में मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा है। देवतालाब क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र सिंह अतरैला के नेतृत्व में समूचे अंचल में जागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है।गौरतलब है महेंद्र सिंह अतरैला ने अब तक खुझवा,घोरहा,अतरैला,सेंधी समेत अन्य क्षेत्रों में दीवार लेखन एवं अन्य गतिविधियों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मौबगदरा से कृष्णकुमार मिश्रा के दल ने क्षेत्र में जहां मास्क वितरण का कार्य शुरू किया है तो वहीं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नौढ़िया की टीम भी गिरीश पटेल के साथ काम में जुटी हुई है।
इस पूरी मुहिम में जन अभियान परिषद मऊगंज के परामर्शदाता संजय पाण्डेय,करुणा पाण्डेय समेत सीएमसीएलडीपी छात्र पुष्पराज विश्वकर्मा,सी०एस० मिश्रा,फुलेल पटेल,आशीष मिश्रा, विकास पाठक,प्रतीक्षा सिंह,स्वाति मिश्रा,अपसाना,पूजा,सुनीता आदि लोग अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं।

विकास भारद्वाज, डिप्टी हेड कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »