Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना वायरस को लेकर हुई बैठक, सार्वजनिक जगह पर बाटे पर्चे लोगो को किया जागरूक,पन्ना से नगर ब्यूरो राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

पन्ना/अजयगढ़। कोरोना को लेकर उत्तर प्रदेश सीमा से लागी हुई तहसील अजयगढ में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ के सभा कक्ष में एसडीएम बी.बी. पांडेय की अध्यक्षता व अनुभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक बिन्दुओ पर चर्चा हुईं। जिसमे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से लगे गांव में मैदानी कर्मचारी सतत निगरानी रखे। रोकथाम के उपाय जाकर लोगो को बताये। क्योंकि उत्तर प्रदेश कॅरोना में हाई अलर्ट है, उत्तर प्रदेश से कोई समीपी गांव में आता है और उसको सर्दी खासी है तो उससे बचाओ करे और उसका परीक्षण करवाए। 15 दिन जिन मुस्त्तेदी से सभी कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वाहन करे। गांव की आशा कार्यकर्ता एएनएम ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका टीम बनाकर गांव का भ्रमण करे। जितने लोग उत्तर प्रदेश से आते हैं उनको चिन्हित कर एक रजिस्टर में दर्ज करें। क्योंकि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए अजयगढ तहसील के कुल 41 गांव है जिनमे विशेष चौकसी बरतने के निर्देश एसडीएम द्वारा दिए गये। महिला बाल विकास के आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, संयुक्त रूप से घर-घर जाकर बाहर से आने वाले लोगो की सूची बनाये जो नागरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र दोनो में लागू रहेंगा। पंचायत क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन में कंट्रोल रूम खोले जाएंगे, जिनमे मैदानी अमला बाहर से आने वाले व्यक्तियों व सर्दी जुखाम वाले को लोगो को मैदानी अमले चिन्हित कर सूचित करेंगा एवंं शाम 5 बजे तक प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट एसडीएम अजयगढ को देना अनिवार्य होगा। अजयगढ अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड तेयार किया गया है। बैठक के बाद सभी अधिकारी, कर्मचारी जयस्तम्भ चौक में एकत्रित होकर एक नमस्ते कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिमसें लोगो को समझाईस दी गई कि कोरोना को देखते हुये, हाथ न मिलाये नमस्ते ही करे, इसी के बाद साप्ताहिक बाजार अजयगढ में होने कारण एसडीएम बी.बी.पांडेय के साथ सभी अधिकारी कर्मचारियों ने कोरोना से बचाओ व लक्षण के पर्चे बाटे साथ ही बसों में आ रहे यात्रियों को पर्चे बाटकर कोरोना के बारे में जागरूक किया। साप्ताहिक बाजार में सारे दिन मुनादि करवाई गई व जयस्तम्भ में नमस्ते कार्यक्रम सारे दिन चलता रहा।

राजेन्द्र सिंह लोधी, नगर ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »