Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना संकट के बाद तेजी से बढ़ रही है प्रदेश में अर्थ व्यवस्था,विधानसभा में आर्थिक सर्वे पेश, एक लाख 40 हजार रुपये से अधिक हुई प्रति व्यक्ति आय, 16.43 प्रतिशत रही विकास दर,13 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ सकल घरेलू उत्पाद

भोपाल(kundeshwartimes)- कोरोना संकट के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 13 लाख 22 हजार 821 करोड़ रुपये हो गया है। विकास दर 26.43 प्रतिशत रही है। प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार 583 रुपये हो गई है। इसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 15.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राजस्व संग्रहण हो या फिर कृषि क्षेत्र, सभी में वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी सरकार ने विधानसभा में दिए गए वर्ष 2022-23 के आर्थिक सर्वेक्षण में दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। बार-बार अधिक ऋण लेने की जो बात कही जाती है, वह जीएसडीपी के अनुपात में 29 प्रतिशत है। यह वर्ष 2005 में 39.5 प्रतिशत था।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति का आकलन राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) से किया जाता है। यह प्रचलित भाव पर पिछले साल 11 लाख 36 हजार 137 करोड़ रुपये थे, जो वर्ष 2022-23 में 16.43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13 लाख 22 हजार 821 करोड़ रुपये हो गई है। इसी तरह प्रति व्यक्ति शुद्ध आय जो प्रचलित भाव पर एक लाख 21 हजार 594 थी, वो एक लाख 40 हजार 583 रुपये हो गई है। स्थिर भाव पर यदि देखा जाए तो यह वर्ष 2011-12 में 38 हजार 497 थी, जो अब बढ़कर 65 हजार 23 रुपये हो गई है। कोरोेना संकट के कारण ऋण-जीएसडीपी अनुपात 29 प्रतिशत हो गया है। बैंकों में वर्ष 2019-20 से 2022-23 के दौरान कुल जमा राशि में 13.56 प्रतिशत और अग्रिम ऋण राशि में 16.22 प्रतिशत की दर से वृद्धि परिलक्षित हुई है। बजट का आकार भी लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2001 में यह 16 हजार 393 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2023 में बढ़कर दो लाख 47 हजार 715 रुपये हो गया।

राज्य के राजस्व में वृद्धि 7.94 प्रतिशत रही है, जबकि केंद्रीय करों में हिस्सेदारी में वृद्धि .59 प्रतिशत रही। इस प्रकार देखा जाए तो राज्य ने अपने राजस्व में 13.32 प्रतिशत की वृद्धि की। कृषि ऋण में 13.41 और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के क्षेत्र में यह वृद्धि 30.22 प्रतिशत रही। इससे साफ होता है कि कृषि और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »