Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खंडहरनुमा मकान में मिला युवती का सड़ा-गला शव: कपड़ों और पर्स से परिजनों ने की पहचान, डीएनए जांच कराएगी पुलिस कुंडेश्वर टाइम्स के लिए सिक्की मिश्रा जिला संवाददाता की रिपोर्ट

अनूपपुर। (कुंडेश्वर टाइम्स) जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंवारी गांव में खेत के बीच बने एक खंडहरनुमा मकान से रविवार को मिली अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश की पहचान सोमवार को परिजनों ने कपड़ों और सामान के आधार पर की। परिजनों ने शव को लपटा गांव निवासी काजल पुरी के रूप में पहचाना है। हालांकि शव के अधिक गल जाने के कारण पुलिस ने वास्तविक पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि डीएनए जांच के लिए नमूने लैब भेजे जाएंगे।
पुलिस के अनुसार काजल पुरी पिता सुखीराम पनिका निवासी ग्राम लपटा 17 फरवरी से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी जैतहरी थाने में दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया था। सोमवार सुबह पहुंचे परिजनों ने युवती के कपड़े, पैर के मोजे, पर्स और उसमें रखे 245 रुपए सहित अन्य सामान की पहचान काजल पुरी के रूप में की।

‌

*खेत मालिक को खंडहर से आई दुर्गंध, मिला शव*

घटना रविवार सुबह की है। गुंवारी गांव में खेत मालिक और रिटायर्ड फौजी रामखेलावन राठौर अपने खेत पहुंचे थे। खेत में बने पुराने खंडहरनुमा मकान से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पास जाकर देखा तो अंदर एक युवती का शव पड़ा था।
रामखेलावन राठौर ने गांव लौटकर ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जैतहरी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव के पास पड़े एक पर्स की तलाशी ली। पर्स में एक कागज की पर्ची मिली, जिस पर “काजल पुरी” नाम लिखा था।

*फॉरेंसिक टीम ने बताया कई दिन पुराना शव*

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जांच के दौरान टीम ने शव को कई दिन पुराना बताया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद पुलिस रात करीब 9 बजे शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी के पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया था।*एमएससी की छात्रा थी काजल*

  1. परिजनों के अनुसार काजल पुरी अनूपपुर स्थित शासकीय तुलसी महाविद्यालय में एमएससी की छात्रा थी। बड़ी बहन ने बताया कि 17 फरवरी को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि उसी दिन शाम करीब 4 बजे काजल को दो बार फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। तीसरी बार फोन करने पर उसका मोबाइल बंद बताने लगा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था।

*मोबाइल अब भी गायब*

पुलिस के अनुसार शव के पास से युवती का मोबाइल फोन नहीं मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती खेत में स्थित खंडहर तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि शव के अधिक गल जाने के कारण डीएनए जांच कराई जाएगी, जिसके लिए नमूने लैब भेजे जाएंगे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों तथा परिचितों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »