Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खनिज विभाग ने आपरेशन सिकंजा चला कर अवैध खनिज रेत-गिट्टी परिवहन करते हुए 03 हाईवा को किया जप्त ।। कुंडेश्वर टाइमर प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- खनिज विभाग ने एक बार फिर से ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध गिट्टी व रेत परिवहन करते हुए तीन हाईवा को जप्त करने में कामयाबी हासिल की।

मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला एवं सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में एक बार फिर से अवैध खनिज के कारोबारियो के खिलाफ ऑपरेशन शिकंजा शुरू कर दिया है।

जिसमें आज दिनांक 29/05/2024 को खनिज अधिकारी ए.के. राय के मार्गदर्शन में खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला, डा. विद्याकान्त तिवारी, खनिज सर्वेयर मुनेन्द्र सिंह द्वारा विभागीय अमले को लेकर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु जांच के दौरान ग्राम-कोहराखोह में 01 हाईवा क्रमांक UP64BT5117 को खनिज रेत का ओवरलोड परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त किया गया है।

वही कर्थुआ बाजार में बिना नम्बर 01 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ वन परिक्षेत्र कर्थुआ में खड़ा किया गया है।

इसी प्रकार ग्राम झोखो में 01 हाईवा क्रमांक MP53HA2061 को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस चौकी झोखो में खड़ा किया गया है।

कुल 03 वाहनों एवं मालिकों व चालकों के विरूद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

आपरेशन सिकंजा

कलेक्टर सिंगरौली व पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में एक बार फिर से अवैध खनिज के कारोबारियो के खिलाफ ऑपरेशन शिकंजा शुरू किया गया है :

खनिज अधिकारी ए.के. राय

उपरोक्त कार्यवाही में :- सैनिक प्रकाश मिश्रा, महावीर साहू, गजानन्द कुमार एवं दीनबन्धू शामिल रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »