Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“खयडु बड़ी मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

 

 

“खयडु बड़ी मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

मनीष वाघेला

“खयडु बड़ी मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”   फरियादी शैलेन्द्र पंडिया श्रीराम मंदिर खयडु बड़ी का पुजारी है। उसने बताया कि मंदिर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है, जिसके कारण मंदिर में कोई दरवाजा व खिडकिया नही है। दिनांक 25.03.2022 की सुबह 08:00 बजे श्रीराम मंदिर खयडु बड़ी में पुजा करने गया तो मंदिर में पीतल का लोटा, भगवान की मुर्तिया कुल 06, आर्ती के दीपक, स्टेण्ड, घंटी मंदिर के अंदर नही थे, आसपास देखने पर कहीं कोई सामान नहीं मिला। मंदिर के सामान को कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है। जिस पर थाना कोतवाली में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबीरों को इस हेतु लगाया गया। मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि दिनांक 24-25.03.2022 की मध्य रात्री को रकमसिंह को मंदिर के आसपास देखा गया था। उक्त रकमसिंह की तस्दीक करने पर सूचना पुख्ता होने पर उसको पुलिस गिरफ्त में लेकर पुछताछ करने पर उसने श्रीराम मंदिर में चोरी करना कबूल किया। उसके कब्जे से मंदिर से चोरी गये सामान को जप्त किया गया।

जप्त की गई सामग्री :-

01. पीतल का लोटा

02. भगवान की मुर्तिया कुल 06

03. आर्ती के दीपक

04. स्टेण्ड

05. घंटी

किमती 35,000/-रू.

आरोपी का नाम :-

01. रकमसिंह पिता धनसिंह डामोर उम्र 38 वर्ष खंयडू बड़ी

सराहनीय कार्य में योगदान :-

उक्त घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि हीरालाल मालीवाड़, उनि श्याम कुमावत, एसआई जगदीश नायक, आरक्षक 52 भैरव, आरक्षक चालक आशीष का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »