Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह शहर की होलसेल.मेडिकल दुकानों का किया औचक निरीक्षण,फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से किया गया ऑनलाइन निरीक्षण

दमोह (कुंंडेश्वर टाइम्स)-कलेक्टर एस0कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में होलसेल मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में दवा बाजार स्थित शिव शंकर मेडिकल एवं संदीप ड्रग हाउस का फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया। होलसेल मेडिकल दुकानों में संग्रहित फ़ूड सप्लीमेंट्स की गुणवत्ता की परख विभिन्न बिंदुओं पर की गई है।

ऑनलाइन निरीक्षण में परिसर के डिज़ाइन, कंट्रोल ऑफ आपरेशन, मेंटेनेन्स एंड सैनिटेशन, पर्सनल हाइजीन, ट्रेनिंग आदि विभिन्न पैरामीटर्स पर उक्त मेडिकल स्टोर की जांच की गई। उक्त मेडिकल दुकानों में फ़ूड लाईसेंस की प्रति लगी हुई पाई गई है एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए है। परिसर में पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था एवं कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण करवाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल दुकानों पर पाई गई त्रुटियों के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »