Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, नाबालिग समेत 3 घायल,मामला रामनगर थाना क्षेत्र का,एसपी मैहर पहुंचे घटनास्थल दिए निर्देश

मैहर(kundeshwartimes) मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में खेत में सो रहे एक किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना में नाबालिग समेत 3 लोग घायल होने की सूचना है। देर रात एक युवक महिला की अहरी में आ घुसा और वहां नाबालिग लड़की से जोर जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो महिला भी वहां आ गई। आरोपित ने लड़की और महिला पर हमला कर दिया। वहां एक छोटा लड़का भी था लेकिन उसने उसे भी नहीं बख्शा। एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल बोले-रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रात को शंभु पटेल उम्र 52 वर्ष की खेत में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

हमलावर ने उसके चेहरे पर कई वार किए

अधिया में खेत लेकर खेती-किसानी करता था। जिस वक्त यह वारदात हुई वह खेत में प्याज की फसल की निगरानी करने के लिहाज से वहां बनी अहरी में था। इस घटना में मृतक के पड़ोस में ही दूसरे खेत में फसल की रखवाली कर रही एक महिला, नाबालिग लड़की और एक लड़के समेत तीन लोग घायल भी हुए हैं।घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी अमरपाटन शिवकुमार सिंह, रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जबकि घायलों को भी इलाज के लिए ले जाया गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

नाबालिग से जबरदस्ती करने लगा, शंभु हमलावर से उलझ गया

मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने भी कर्रा पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक और घायल महिला दोनों अगल-बगल खेत अधिया में लेकर प्याज की खेती कर रहे थे। दोनों ही रात में फसल की रखवाली के लिए अपनी-अपनी अहरी में थे। देर रात एक युवक महिला की अहरी में आ घुसा और वहां नाबालिग लड़की से जोर जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो महिला भी वहां आ गई। आरोपित ने लड़की और महिला पर हमला कर दिया। वहां एक छोटा लड़का भी था लेकिन उसने उसे भी नहीं बख्शा। शोर सुन कर शंभु भी वहां पहुंचा और हमलावर से उलझ गया। आरोपित ने उसके चेहरे पर धारदार हथियार से दनादन वार कर दिए। शंभु वहीं जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »