Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गन्ने के खेत में मिला में बुजर्ग महिला का शव, हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

बरेली(kundeshwartimes)- जिले के शाही थाना क्षेत्र एक वृद्ध महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. क्षेत्र के आनन्दपुर गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला गुरुवार को घर से चारा लेने बाहर गई थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंची. वहीं, डॉग स्कॉवड ने भी मौके पहुंचकर सुराग तलाशने की कोशिश की. ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. चर्चा है कि महिला के गले में निशान भी मिला है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभारी निरीक्षक बलबीर ने बताया कि क्षेत्र के गांव आनन्दपुर की है. यहां नत्थू लाल का परिवार रहता है. 2 वर्ष पहले नत्थू लाल की मौत हो गई थी. गुरुवार को उनकी पत्नी प्रेमवती (55) चारा लेने को निकली थीं. लेकिन, वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की. लेकिन प्रेमवती का कोई सुराग नहीं मिल सका. परिजनों ने ग्रामीण के साथ जंगल में भी उन्हें ढूंढा. इसके बाद शुक्रवार सुबह तड़के गांव के प्रधान के गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला.
प्रभारी निरक्षक के अनुसार शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई. ग्राम प्रधान के पति चरन सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का जायजा लिया गया है. बुर्जग महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह की खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »