Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गरीबों को वितरण किये जाने वाले केरोसिन कि कालाबाजारी करने वालों को हुई सजा।

गरीबों को वितरण किये जाने वाले केरोसिन कि कालाबाजारी करने वालों को हुई सजा।

मनीष वाघेला

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सुरज वैरागी, जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि न्‍यायालय श्रीमान राजकुमार चौहान सा., न्‍यायिक मजिस्‍टेट, प्रथम श्रेणी, जिला झाबुआ द्वारा अभियुक्‍तगण राहुल, राजेन्द्र ऊर्फ राजु और मो. सलीम खान को आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियम की धारा 7 में 01-01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1000-1000 रूपये के अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया। शासन की ओर से प्रकरण में संचालन श्रीमति सिमी रत्‍नम,सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला झाबुआ द्वारा किया गया।

घटना दिनांक 05.09.2015 को फरियादी कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी सवेसिंग गामड़ द्वारा थाना कोतवाली झाबुआ को एक आवेदन पत्र प्रस्‍तुत किया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व), जिला झाबुआ द्वारा मोबाईल पर बताया कि ग्राम रेतालुंजा ग्रामीण जनों के द्वारा वाहन मिनी ट्रक को केरोसीन ले जाते हुए पकड़ लिया जिसकी जांच हेतु आदेश पर वह ग्राम रेतालंजा पहुंचे, जांच में पाया कि ग्राम रेतालुंजा के ग्राम वासु के द्वारा मिनी ट्रक जी.जे. 09वाय.06325 को पत्‍थर रखकर रोका गया वाहन में 10 लोहे के ड्रम रखे हुए पाये गए जिन्‍हें चेक करने पर उनमें निला केरोसिन भरा हुआ पाया गया प्रत्‍येक ड्रम में नापने पर 200 लीटर होकर कुल 2000 लीटर केरोसिन मौके पर पाया गया, मौके पर से उपस्थित वाहन ड्राईवर राहुल पिता कन्‍नुबाई से पूछताछ करने पर बताया कि उक्‍त केरोसिन शासकीय उचित मुल्‍य की दुकान रेतालुंजा से लाए थे तथा उक्‍त केरोसिन अनाधिकृत रूप से गुजरात ले जा रहे थे । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत होने पर मौके पर से उक्‍त 10 ड्रम केरोसिन मय वाहन जप्‍त किया गया तथा पुलिस थाना कोतवाली द्वारा आरोपीगण के विरूद्ध प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान के दौरान आए साक्ष्‍य के अनुसार जप्‍तशुदा केरोसिन को अवैघ रूप से अफरातफरी करने में संलिप्‍त आरोपी राहुल पिता कन्‍नुभाई डांगी वाहन चालक, राजेन्‍द्र पिता कन्‍नु डांगी, सेल्‍समेन एवं मोहम्‍मद सलीम खान पिता गनी मोहम्‍मद, प्रबंधक‍ के विरूद्ध अनुसंधान पुर्ण कर अभियोग पत्र न्‍यायालय में पेश किया गया ।

विचारण के दौरान आरोपीगण द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केरोसिन बाजार में विक्रय हेतु प्रयास के अपराध में दोषी पाते हुए न्‍यायालय श्रीमान राजकुमार चौहान सा0, न्‍यायिक मजिस्‍टेट, प्रथम श्रेणी, जिला झाबुआ द्वारा अभियुक्‍तगण राहुल, वाहन चालक, राजेन्द्र ऊर्फ राजु, सेल्‍समेन और मो. सलीम खान, प्रबंधक को आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियम की धारा 7 में 01 – 01 वर्ष का कारावास एवं 1000-1000 रूपये के अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया।

 

सुश्री सुरज वैरागी, एडीपीओ

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)

जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »